BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिए तैयार आज छह अस्पतालों में होगा ड्राई रन

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिहं ब्यूरो चीफ गोरखपुर

गोरखपुर:- गोरखपुर जिले में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियां तेज हो गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन कमर कस चुका है. ड्राई रन से पहले खामियों को परखने के लिए सोमवार को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक भी होगी. इसकी अध्यक्षता डीएम के. विजयेंद्र पांडियन करेंगे. यह बैठक सुबह 11 बजे जिला अधिकारी कार्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में होगी. बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन के अलावा कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़े सभी अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. डीटीएफ की बैठक में वैक्सीन के शहर में आने से लेकर लगाने तक की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम देगी. इसके मुताबिक प्रशासन तैयारी करेगा. कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी.

आज छह अस्पतालों में होगा ड्राई रन

शासन ने जिले में छह अस्पतालों में ड्राई रन कराने का ऐलान किया है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों का चयन कर लिया. इनमें तीन अस्पताल शहरी क्षेत्र के हैं और तीन अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के हैं. इन अस्पतालों में ड्राई रन के लिए 25-25 कर्मचारियों का चयन किया जा चुका है.

अपलोड कराई गई कर्मचारियों की सूची

मंगलवार को प्रस्तावित ड्राई रन के लिए कर्मचारियों कर्मचारियों का चयन हो गया है. रविवार को चयनित कर्मचारियों की सूची को कोविन पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया. हर कर्मचारी के साथ दो पहचान पत्र का विवरण व मोबाइल नंबर भी अपलोड किया गया है. सोमवार की शाम को कर्मचारियों को समय स्थान व अस्पताल संबंधित अस्पताल की सूचना मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेगी. मंगलवार को चिह्नित कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचना होगा

आम आदमी के लिए दूर है वैक्सीन

आम आदमी के पहुंच से वैक्सीन दूर है. इसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. उनके नाम कोविन पोर्टल पर पहले से ही अपलोड किए जा चुके हैं. जिले में चयनित अस्पतालों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर शामिल हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी भाजपा के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर रही पार्टी…..धर्मपाल सिंह

Next Post

हज़रत मिस्कीन शाह अंधियारीबाग में भर गए मोहब्बत की रोशनी

Next Post
हज़रत मिस्कीन शाह अंधियारीबाग में भर गए मोहब्बत की रोशनी

हज़रत मिस्कीन शाह अंधियारीबाग में भर गए मोहब्बत की रोशनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d