गोड्डा(पथरगामा): विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मधुसूदन मांझी ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता गोड्डा के निर्देशानुसार जैकसन कंपनी के द्वारा पथरगामा के पावर सब स्टेशन में पथरगामा-बसंतराय फीडर के ब्रेकर का कार्य करने हेतु 27 फरवरी को पथरगामा और बसंतराय का विद्युत आपूर्ति 11:00 बजे सुबह से ही संध्या 5:00 बजे तक बाधित रहेगा.जबकि महेशपुर और बोहा फिडर चालू रहेगा.

