BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद के लिए आज का दिन भारी रहा, बंगला छिना,हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल व फोन प्रकरण में बैठी जांच

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in Uncategorized
ऑडियो वायरल होने के बाद लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ी ,केली बंगले से रिम्स वार्ड में किए गए शिफ्ट
Share on FacebookShare on Twitter

पटना में प्राथमिकी दर्ज, कल हाईकोर्ट में जमानत याचिका का विरोध करेगी सीबीआई

रांची:- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए गुरुवार का दिन मुश्किलों भरा रहा. जेल मैनुअल का उल्लंघन कर कथित वीडियो वायरल होने के बाद बढ़े दबाव के बीच लालू प्रसाद का आज बंगला छिन गया, वहीं ऑडियो मामले की जांच को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं कल झारखंड उच्च न्यायालय में कल लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है, सीबीआई की ओर से जमानत का विरोध करने की बात कही गयी हैं. वहीं बिहार में आज लालू प्रसाद के खिलाफ हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

 लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल में रहते मोबाइल से बात करने और बिहार में सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद जेल में रहते मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, यह जेल मैनुअल का उल्लंघन है. जनहित याचिका के जरिए जेल प्रशासन और सरकार उन्हें यह सुविधा किस नियम के तहत उपलब्ध करा रही है इसकी जांच कराने का आग्रह हाईकोर्ट से किया गया है. याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता हैं और लगातार दो साल से रिम्स के पेइंग वार्ड और अब रिम्स निदेशक के बंगले में अपना इलाज करा रहे हैं. इस दौरान उन्हें सेवादार सहित अन्य सुविधाएं मिली हैं, जो राज्य सरकार और जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है. याचिका में कहा गया है कि इससे पहले भी हाईकोर्ट के कई आदेश हैं जिनमें रिम्स के कॉटेज को राजनीतिक कैदियों द्वारा ऐशगाह बनाए जाने पर संज्ञान लिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना मे दो बाइक सवार को मौत

Next Post

लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की आर्मी अस्पताल के चिकित्सक करें जांच-राजीव रंजन

Next Post
लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की आर्मी अस्पताल के चिकित्सक करें जांच-राजीव रंजन

लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की आर्मी अस्पताल के चिकित्सक करें जांच-राजीव रंजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d