BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मशहूर अभिनेत्री दीना पाठक की पुण्यतिथि आज, लड़ी थी आजादी की लड़ाई

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
मशहूर अभिनेत्री दीना पाठक की पुण्यतिथि आज, लड़ी थी आजादी की लड़ाई
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: मशहूर अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को हुआ था. गोलमाल, खूबसूरत, कोशिश, उमराव जान और मिर्च मसाला जैसे फिल्मों में शानदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री दीना पाठक रंगमंच की मंझी हुईं कलाकार थी. दीना पाठक ने 120 से भी ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं. उनके किरदार ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता. दीना पाठक केवल अभिनय ही नहीं बल्कि आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं. 11 अक्तूबर 2002 को वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं.

दीना पाठक ने ताउम्र अपनी जिंदगी किराये के मकान में गुजार दी. अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में उन्होंने जाकर एक घर खरीदा. उनकी बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज अभिनय की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से.

दीना पाठक बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने अभिनय की काबिलियत से बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ दिया. फिल्मों में वो अपने किरदार को संजीदगी से निभाती थीं कि दर्शकों को उन्हें देख अपनापन लगता था. उन्हें देख ऐसे लगता था कि पड़ोस में ही रहने वाली कोई बुजुर्ग महिला है या फिर अपनी ही दादी हैं. दीना पाठक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थीं. इसी के चलते उन्हें मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से निकाल दिया गया था.

मार्च 1979 में ‘फिल्मफेयर’ पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली. दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई. वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे. बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे. उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए ‘गुरु कुर्ता’ और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे.

दीना के पति बलदेव अपने आप को इंडिया का पहला डिजाइनर कहते थे हालांकि राजेश खन्ना की फिल्मों के करियर में जब गिरावट होनी शुरू हुई तो बलदेव की दुकान पर भी असर पड़ा. बाद में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और 52 साल की उम्र में दीना पाठक के पति का निधन हो गया. दीना पाठक ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनका अभिनय करियर 60 साल लंबा था. फिल्मों के साथ-साथ वो गुजराती थियेटर में भी काफी सक्रिय थीं. उन्हीं के प्रभाव के चलते दीना पाठक की दोनों बेटियां रत्ना और सुप्रिया थियेटर में आईं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 2 की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Next Post

बेटी की हत्या कर मां के साथ युवकों ने किया गैंगरेप

Next Post
नाबालिग के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बेटी की हत्या कर मां के साथ युवकों ने किया गैंगरेप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d