BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज हमें पूर्वजों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है: गिरिराज

by bnnbharat.com
February 21, 2020
in समाचार
आज हमें पूर्वजों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है: गिरिराज
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया:  बुधवार को बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों से गलती हो गई. मुसलमान भाईयों को 1947 में ही पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था.

सिंह के अनुसार 1947 के पहले जब हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उस समय मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे. मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनका कहना है कि आज हमें पूर्वजों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का समय आ गया है: गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का समय आ गया है. हमारे पूर्वजों से ये बहुत बड़ी भूल हुई है. आज हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं. यदि उस समय मुसलमान भाईयों को वहां भेज दिया जाता तो ये नौबत नहीं आती. अगर भारतवंशियों को यहां जगह नहीं मिलेगी तो दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जो उन्हें शरण देगा ‘

 

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इसी दौरान 12 फरवरी को गिरिराज ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा था. उन्होंने कहा था, ‘देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है. दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं. देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है. आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं. ‘

देश की राजधानी के खिलाफ हो रही साजिश

इससे पहले शाहीन बाग में चल रहे सीएए विरोधी आदोंलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यह सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है. यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा था, ‘यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है. यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवैसी की रैली में लड़की ने लगाए पाक जिंदाबाद के नारे, राजद्रोह का केस दर्ज

Next Post

JDS नेता सी चन्निगप्पा का निधन

Next Post
JDS नेता सी चन्निगप्पा का निधन

JDS नेता सी चन्निगप्पा का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d