आज का पंचांग
●कलियुगाब्द……5122
●विक्रम संवत्…..2077
●शक संवत्……..1942
●मास…….आश्विन
●पक्ष…………कृष्ण
●तिथी……..अष्टमी
रात्रि 03.33 पर्यंत पश्चात नवमी
●रवि…..दक्षिणायन
●सूर्योदय..प्रातः 06.12.54 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.35.31 पर
●सूर्य राशि……सिंह
●चन्द्र राशि….वृषभ
●गुरु राशि…….धनु
●नक्षत्र…….रोहिणी
दोप 01.33 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
●योग…………वज्र
संध्या 06.26 पर्यंत पश्चात सिद्धि
●करण………बालव
दोप 02.51 पर्यंत पश्चात कौलव
●ऋतु………….शरद
●दिन………….गुरुवार
★★ आंग्ल मतानुसार :-
10 सितम्बर 2020 ईस्वी.
★★ तिथी विशेष :-
अष्टमी श्राद्ध
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.59 से 11.48 तक .
★★ राहुकाल
दोपहर 01.55 से 03.27 तक .
★★ दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
★ शुभ अंक……….1
★ शुभ रंग….केसरिया
★★ चौघडिया :-
प्रात: 10.50 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 01.54 तक लाभ
सायं 04.58 से 06.30 तक शुभ
सायं 06.30 से 07.58 तक अमृत
रात्रि 07.58 से 09.26 तक चंचल
★★ आज का मंत्र :-
।। ॐ पद्मलोचनायै नम: ।।
★★ सुभाषितम् :-
क्षान्त्या शुध्यन्ति विद्वांसो दानेना कार्यकारिणः ।
प्रच्छन्नपापा जापेन तपसा सर्व एव हि ॥
◆ अर्थात :- क्षमा से विद्वान शुद्ध होते हैं; अयोग्य काम करनेवाले दान से, और गुप्त पाप करनेवाले जप से शुद्ध होते हैं. पर तप से तो सभी शुद्ध होते हैं.
★★ आरोग्यं :-
◆◆ मधुमेह के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक उपचार :-
◆ अलसी के बीज :- अलसी के बीज उच्च फाइबर सामग्री के कारण पाचन क्रिया में सहायता और वसा एवं शक्कर के उचित अवशोषण में आपकी मदद करते हैं. अलसी के बीजों का सेवन करने से मधुमेह के बाद के शुगर के स्तर में लगभग 28 फीसदी कमी होती है.
◆ दालचीनी :- दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता और ब्लड शुगर का स्तर कम करती है. प्रतिदिन दालचीनी का आधा चम्मच खाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है.

