BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in Uncategorized
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Share on FacebookShare on Twitter

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

● दिनांक -20 दिसम्बर 2019
● दिन – शुक्रवार
●विक्रम संवत – 2076
●शक संवत – 1941
●अयन – दक्षिणायन
●ऋतु – हेमंत
●मास – पौष
●पक्ष – कृष्ण
●तिथि – नवमी 19:16 तक तदुपरांत दशमी
●नक्षत्र – हस्त 21:08 तक तदुपरांत चित्रा
●योग – सौभाग्य 14:19 तक तदुपरांत शोभन
●करण- तैतिल 08:19 तक तदुपरांत गर 19:16 तक… वणिज
● दिशाशूल – पश्चिम, दक्षिण पश्चिम ,यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।
●चन्द्र राशि- कन्या
●सूर्य राशि- धनु
●सूर्य नक्षत्र- मूल
●चन्द्र नक्षत्र- हस्त 21:08 तक तदुपरांत चित्रा
●सूर्योदय – 07:09
●सूर्यास्त – 17:28
● राहुकाल – 10:30-12:00
● अभिजीत मुहूर्त – 12:01 – 12:40
●शुभ रंग-चमकीला श्वेत

आज का चौघड़िया :-

चर – 07:04 – 08:24
लाभ – 08:24 – 09:44
अमृत- 09:44 – 11:04
शुभ – 12:24 – 13:44
चर – 16:24 – 17:44

आज का विचार :-

जीवन को यदि हम गहराई से देखें, तो इसका एक स्थूलतल है और उसके पीछे एक सूक्ष्मतल है. उसके पीछे भी एक और तल है जो प्राणों का है, जहां पर प्राणों की अपनी लय है, प्राणों का अपना संगीत है, प्राणों की अपनी एक लयबद्धता है. ये सारे- के -सारे आपस में गुंथे हुए हैं. देह से मन और मन से प्राण जुड़ा हुआ है. यदि हम एक को प्रभावित करते हैं तो दूसरा सहजता से प्रभावित होने लग जाता है.यदि लयबद्धता के बीच में किसी तरह का असंतुलन होता है और इस व्यतिक्रम के कारण अलग-अलग तल पर अलग – अलग तरह की दुर्घटनाएं घटती है.ध्यान से हम असंतुलन को संतुलित कर सकते हैं. इसको फिर से एक लय प्रदान कर सकते हैं. यही ध्यान का उद्देश्य है. ध्यान अवश्य ही करें.

आज विशेष :-

आज गोधूली वेला के समय गाय को गुड़ और रोटी खिलायें.

आज का मंत्र :-
● ।। ऊँ दुर्गे रक्षिणी हूं हूं फट् स्वाहा ।।
● ।। ऊँ दुं दुर्गायै नमः ।।

आरोग्यं सलाह :-

अलसी के फायदे :-

1. अलसी को भून कर चूर्ण बना कर शहद के साथ चाटने से खांसी, कफ में आराम मिलता है.
2.अलसी का क्वाथ बना कर पीने से जनेन्द्रीय की जलन, दाह में लाभ होता है. क्वाथ बनाने के लिए अलसी को पानी के साथ कुछ देर धीमी आंच पर उबालना चाहिए. फिर ठंडा कर छान कर पीना चाहिए.
3.अलसी को जल में पीस कर उसमें थोड़ा दही मिला कर फोड़ों पर लेप करने से वे जल्द पक कर फूट जाते हैं.
4.भूनी हुई अलसी (Linseed) पीस कर करीब ढाई माशे की मात्रा रोज सेवन करने से मूत्र, स्वेद(पसीना), दुग्ध एवं आर्तव में लाभ होता है. इससे आंत्र वेदना भी दूर होती है.
5.कालीमिर्च और शहद के साथ इसका सेवन कामोद्दीपक और वीर्य को गाढ़ा करने वाला होता है.
6.इसे भून कर पीस कर शहद के साथ चाटने से प्लीहा शोथ (तिल्ली वृद्धि) में लाभ होता है.
7.दमा रोगियों(Asthama Patients) के लिए एक सरल नुस्खा है, अलसी के बीज साबुत आधा चम्मच, पानी पांच चम्मच को चांदी या कांच की कटोरी में 12 घंटे भीगो कर रख दें.
बारह घंटे बाद यह पानी छान कर पीएं.
सुबह भिगोया पानी रात को और रात में भिगोया सुबह नियमित लेने से दमा रोग में बहुत आराम मिलता है.
8.दूसरा नुस्खा है अलसी को पीस कर जल में उबालें फिर एक घंटे तक ढंक कर रख दें. बाद में छान कर मिश्री मिला कर पिएं. इससे कफ ढीला होकर सरलता से निकल जाता है और श्वास रोगियों की घबराहट में भी आराम आता है.
9.पुराने नजला-जुकाम रोगियों को भुनी हुई अलसी को पीस कर उसमें सम भाग मिश्री पीस कर मिला लें और एक डिब्बी में भर कर रख लें. गर्म जल के साथ सुबह शाम एक-एक चम्मच यह चूर्ण कुछ दिन तक लेने से कफ सरलता से निकल जाता है और जुकाम ठीक हो जाता है.
10.आग से जले पर अलसी का तेल और चूने का पानी समभाग मिला कर खूब घोटें.
यह सफेद मल्हम की तरह बन जाता है. अंग्रेजी में इसे केरन आइल कहते हैं.
इस मल्हम का जले स्थान पर लेप करने से पीड़ा और जलन मिटती है और घाव जल्दी भरते हैं.

आज का राशिफल :-

मेष :- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कुसंगति व जल्दबाजी से बचें. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं. खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

वृष :- कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी. सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए. समय का सदुपयोग होगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी.

मिथुन :- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. बेरोजगारी दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. प्रवास में सावधानी रखें. विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी. नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे.

कर्क :- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएंगे. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें. साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी. अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें.

सिंह :- मेहनत अधिक होगी. बुरी खबर मिल सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. पुराना रोग उभर सकता है. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएं दूर हो सकेंगी. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.

कन्या :- मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है. व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी. धर्म में रुचि रहेगी.

तुला :- पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. अच्‍छे समाचार मिलेंगे. विवाद से बचें. मान बढ़ेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. परिवार में शांति का अनुभव होगा. व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे. कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए.

वृश्चिक :- व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. धनार्जन होगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा. मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. रुका पैसा प्राप्त होगा.

धनु :- अप्रत्याशित खर्च होंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. वस्तुएं संभालकर रखें. आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी. चापलूसों से सावधान रहें. लेन-देन में सावधानी रखें. अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए.

मकर :- यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. बकाया वसूली होगी. आय में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

कुंभ :- कार्यस्थल पर सुधार होगा. नए अनुबंध हो सकते हैं. योजना फलीभूत होगी. धनार्जन होगा. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे.

मीन :- पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें. भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा. नवीन मुलाकातों से लाभ होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व नक्सली रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने के जुर्म में दुबारा भेजा गया जेल

Next Post

ठंड की परवाह किए बिना मतदाताओं ‌की लगी ‌कतार‌,‌ लोकतंत्र के महापर्व ‌ में ‌हो रहे हैं शामिल

Next Post
ठंड की परवाह किए बिना मतदाताओं ‌की लगी ‌कतार‌,‌ लोकतंत्र के महापर्व ‌ में ‌हो रहे हैं शामिल

ठंड की परवाह किए बिना मतदाताओं ‌की लगी ‌कतार‌,‌ लोकतंत्र के महापर्व ‌ में ‌हो रहे हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d