रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
●कलियुगाब्द……5122
●विक्रम संवत्….2077
●शक संवत्……1942
●मास……आषाढ़
●पक्ष……….कृष्ण
●तिथी…….नवमी
रात्रि 03.19 पर्यंत पश्चात दशमी
●रवि…….उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 05.41.00 पर
●सूर्यास्त..संध्या 07.13.15 पर
●सूर्य राशि….वृषभ
●चन्द्र राशि…..मीन
●गुरु राशि……मकर
●नक्षत्र……उत्तराभाद्रपद
रात्रि 12.11 पर्यंत पश्चात रेवती
●योग……..आयुष्मान
प्रातः 11.50 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
●करण………..तैतिल
दोप 02.09 पर्यंत पश्चात गरज
●ऋतु…………..ग्रीष्म
●दिन…………..रविवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
14 जून सन 2020 ईस्वी ।
====================
★ शुभ अंक………..5
★ शुभ रंग……….नीला
====================
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.00 से 12.53 तक ।
====================
★★ राहुकाल :-
संध्या 05.28 से 07.08 तक ।
====================
★★ दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें.
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 07.25 से 09.05 तक चंचल
प्रात: 09.05 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.26 तक अमृत
दोप. 02.06 से 03.47 तक शुभ
सायं 07.07 से 08.27 तक शुभ
संध्या 08.27 से 09.47 तक अमृत
रात्रि 09.47 से 11.06 तक चंचल ।
====================
★★ आज का मंत्रः-
।। ॐ भास्कराय नम: ।।
====================
★★ सुभाषितानि :-
सन्तोषैश्वर्यसुखिनां दूरे दुर्गतिभूमयः ।
भोगाशा पाश बध्दानामवमानाः पदे पदे ॥
◆ अर्थात :- संतोष रुप ऐश्वर्य से सुखी लोग दुर्गति से दूर रहते हैं, पर भोगेच्छा के पाश में ज़कडे हुए लोगों का कदम कदम पर (लाचारी की वजह से) अपमान होता है ।
====================
★★ आरोग्यं सलाह :-
◆◆ खांसी होने पर सावधानी :-
◆ ठंडी हवा और ठंडी प्रकृति के पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
◆ खांसी के रोगी को गर्म पानी पीना चाहिए और स्नान भी गर्म पानी से करना चाहिए.
◆ खांसी होने पर खटाई, चिकनाई, मिठाई, तेल के तले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
◆ कफ ज्यादा से ज्यादा निकल जाए इसके लिए जब-जब गले में कफ आए तब-तब थूकते रहना चाहिए.
◆ मिश्री, पुराना गुड़, मुलहठी और शहद, क्षारीय चीजों में यवक्षार, नवसादर और सुहागा, द्रव्यों में सोंठ, पीपल और काली मिर्च तथा गर्म पदार्थों में गर्म पानी, लहसुन, अदरक आदि-आदि पदार्थों का सेवन करना लाभकारी होता है.

