रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द…..5121
●विक्रम संवत्….2076
●शक संवत्…….1941
●रवि……उत्तरायण
●मास……….माघ
●पक्ष……….शुक्ल
●तिथी……..तृतीया
प्रातः 08.22 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
●सूर्योदय..प्रातः 07.07.51 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.12.24 पर
●सूर्य राशि…….मकर
●चन्द्र राशि……कुम्भ
●नक्षत्र…….शतभिषा
प्रातः 09.13 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
●योग………..परिघ
रात्रि 03.25 पर्यंत पश्चात शिव
●करण……….गरज
प्रातः 08.22 पर्यंत पश्चात वणिज
●ऋतु……….शिशिर
●दिन……..मंगलवार
आंग्ल मतानुसार :-
28 जनवरी सन 2020 ईस्वी।
★ शुभ अंक…….1
★ शुभ रंग…..सफ़ेद
अभिजीत मुहूर्त :-
दोपहर 12.17 से 01.01 तक।
राहुकाल :-
दोप 03.23 से 04.45 तक ।
दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें.
चौघड़िया :-
प्रात: 09.54 से 11.16 तक चंचल
प्रात: 11.16 से 12.38 तक लाभ
दोप. 12.38 से 02.00 तक अमृत
रात्रि 07.44 से 09.22 तक लाभ ।
आज का मंत्र :-
|| ॐ महावीराय नम: ||
सुभाषितानि :-
आत्मानं रथिनं विध्दि शरीरं रथमेव तु ।
बिध्दिं तु सारथि विध्दि मनः प्रग्रहमेव च ॥
अर्थात :- आत्मा को रथी, शरीर को रथ, बुद्धि को सारथी और मनको लगाम समझ.
आरोग्यं :-
हल्दी वाले दूध के फायदे :-
01. जब चोट लग जाए :- यदि किसी कारण से शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्से में चोट लग जाए, तो हल्दी वाला दूध उसे जल्द से जल्द ठीक करने में बेहद लाभदायक है. क्योंकि यह अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता.
02. शारीरिक दर्द :- शरीर के दर्द में हल्दी वाला दूध आराम देता है. हाथ पैर व शरीर के अन्य भागों में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें.
03. त्वचा हो साफ और खूबसूरत :- दूध पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक पैदा होती है, और दूध के साथ हल्दी का सेवन, एंटीसेप्टिक व एंटी बैक्टीरियल होने के कारण त्वचा की समस्याओं जैसे – इंफेक्शन, खुजली, मुंहासे आदि के बैक्टीरिया को धीरे-धीरे खत्म कर देता है. इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है.

