रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●विक्रम संवत्….2077
●शक संवत्…….1942
●मास……………आषाढ़
●पक्ष………………शुक्ल
●तिथी………….सप्तमी
रात्रि 02.53 पर्यंत पश्चात अष्टमी
●रवि…………उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 05.44.38 पर
●सूर्यास्त..संध्या 07.15.48 पर
●सूर्य राशि………मिथुन
●चन्द्र राशि……….सिंह
●गुरु राशी……….मकर
●नक्षत्र……पूर्वाफाल्गुनी
प्रातः 10.06 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
●योग………….व्यतिपात
रात्रि 11.00 पर्यंत पश्चात वरिघ
●करण…………….गरज
दोप 03.58 पर्यंत पश्चात वणिज
●ऋतु……………ग्रीष्म
●दिन…………..शनिवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
27 जून सन 2020 ईस्वी ।
★ शुभ अंक………..9
★ शुभ रंग……….नीला
====================
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.56 तक
====================
★★ राहुकाल :-
प्रात: 09.08 से 10.49 तक
====================
★★ दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 07.27 से 09.08 तक शुभ
दोप. 12.29 से 02.09 तक चर
दोप. 02.09 से 03.49 तक लाभ
दोप. 03.49 से 05.30 तक अमृत
संध्या 07.10 से 08.30 तक लाभ
रात्रि 09.49 से 11.09 तक शुभ ।
====================
★★ आज का मंत्र :-
|| ॐ सिद्धसरस्वत्यै नम: ||
====================
★★ सुभाषितानि :-
सन्तोषः साधुसंगश्र्च विचारोध शमस्तथा ।
एत एव भवाम्भोधावुपायास्तरणे नृणाम् ॥
◆ अर्थात :- संतोष, साधुसंग, विचार, और शम इतने ही उपाय भवसागर पार करनेके लिए मानवके पास है.
====================
★★ आरोग्यं सलाह :-
◆◆ काली मिर्च के अनुभूत प्रयोग :-
◆ 1. नाक में एलर्जी होने पर 10-10 ग्राम सोंठ, काली मिर्च, पिसी इलायची और मिश्री को पीस कर चूर्ण बना लें. इसमें बीज निकला 50 ग्राम मुनक्का और तुलसी के 10 पत्ते पीसकर डालें और अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण की 3-5 ग्राम की गोलियां बनाकर छाया में सुखा लें. सुबह-शाम 2-2 गोलियां गर्म पानी के साथ लें.
◆ 2. पिसी काली मिर्च पुराने गुड़ के साथ खाने से नाक से बहता खून बंद हो जाता है.
◆ 3. गला बैठ गया है, तो 7 काली मिर्च और 7 बताशे रात को सोने से पहले चबाकर खाएं.
◆ 4. बुखार में तुलसी, काली मिर्च और गिलोय का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है.

