रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द……..5121
●विक्रम संवत्……2076
●शक संवत्………1941
●मास……….माघ
●पक्ष……….शुक्ल
●तिथी…….पंचमी
दोप 01.19 पर्यंत पश्चात षष्ठी
●रवि…….उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 07.07.06 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.13.20 पर
●सूर्य राशि……..मकर
●चन्द्र राशि……..मीन
●नक्षत्र…..उत्तराभाद्रपद
दोप 03.01 पर्यंत पश्चात रेवती
●योग………..सिद्ध
दुसरे दिन प्रातः 05.05 पर्यंत पश्चात साध्य
●करण………..बालव
दोप 01.19 पर्यंत पश्चात कौलव
●ऋतु…………बसंत
●दिन………….गुरुवार
आंग्ल मतानुसार
30 जनवरी सन 2020 ईस्वी
★★ तिथि विशेष :-
◆◆ वसंत पंचमी (श्रीपंचमी)
प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु .
◆ अर्थात – ये परम चेतना हैं. सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं. हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं. इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है.
पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और तभी से इस वरदान के फलस्वरूप भारत देश में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी है.
वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है. मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं. हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है.
★★ अभिजीत मुहूर्त
प्रातः 11.50 से 12.33 तक
★★ राहुकाल
दोपहर 02.02 से 03.24 तक
★★ दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें .
★ शुभ अंक………..6
★ शुभ रंग………पीला
★ चौघडिया
प्रात: 11.16 से 12.36 तक चंचल
दोप. 12.36 से 02.01 तक लाभ
सायं 04.46 से 06.08 तक शुभ
सायं 06.08 से 07.46 तक अमृत
रात्रि 07.46 से 09.23 तक चंचल .
★★ आज का मंत्र
ॐ वागदेव्ये नमः
★★ सुभाषितम्
मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः
बन्धाय विषयासक्तं मुक्त्यै निर्विषयं स्मृतम् .
◆ अर्थात :- मन ही मानव के बंध और मोक्षका कारण है, जो वह विषयासक्त हो तो बंधन कराता है और निर्विषय हो तो मुक्ति दिलाता है .
★★ आरोग्यं
◆◆ हल्दी वाले दूध के फायदे :-
◆ 01. पाचन तंत्र हो गड़बड़ :- हल्दी वाले दूध का सेवन, आपकी आंतो को स्वस्थ रखकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है. पेट के अल्सर, डायरिया, अपच, कोलाइटिस एवं बवासीर जैसी समस्याओं में भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है.
◆ 02. जोड़ों के लिए असरकारी :- हल्दी वाले दूध का प्रतिदिन सेवन, गठिया- बाय, जकड़न को दूर करता है, साथ ही जोड़ों मांसपेशियों को लचीला बनाता है.

