आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
●कलियुगाब्द……5122
●विक्रम संवत्…..2077
●शक संवत्…….1942
●रवि…..दक्षिणायन
●मास….(अधिक)अश्विन
●पक्ष……..शुक्ल
●तिथी……पंचमी
रात्रि 11.25 पर्यंत पश्चात षष्ठी
●सूर्योदय..प्रातः 06.15.33 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.24.41 पर
●सूर्य राशि……कन्या
●चन्द्र राशि…….तुला
●गुरु राशि………धनु
●नक्षत्र……..विशाखा
रात्रि 08.47 पर्यंत पश्चात अनुराधा
●योग…………वैधृति
प्रातः 07.50 पर्यंत पश्चात प्रीती
●करण………….बव
दोप 01.05 पर्यंत पश्चात बालव
●ऋतु……………शरद
●दिन………….सोमवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
21 सितम्बर सन 2020 ईस्वी.
====================
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.55 से 12.43 तक.
====================
★★ राहुकाल :-
प्रात: 07.49 से 09.19 तक.
====================
★★ दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें.
====================
★ शुभ अंक…….3
★ शुभ रंग……सफ़ेद
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 06.18 से 07.48 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.48 तक शुभ
दोप. 01.49 से 03.19 तक चंचल
अप. 03.19 से 04.49 तक लाभ
सायं 04.49 से 06.19 तक अमृत
सायं 06.19 से 07.49 तक चंचल .
====================
★★ आज का मंत्र :-
.. ॐ हरिप्रियायै नम: ..
====================
★★ सुभाषितानि :-
मलं स्वर्णगतं वह्निः हंसः क्षीरगतं जलम् .
यथा पृथक्करोत्येवं जन्तोः कर्ममलं तपः ॥
◆ अर्थात :- जैसे सुवर्ण में रहे हुए मल को अग्नि, और दूध में रहे हुए पानी को हंस पृथक् करता है, उसी प्रकार तप प्राणीयों के कर्ममल को पृथक् करता है.
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ बालों को काले बनाये रखने के घरेलु नुस्खे :-
◆ सूखे आंवले का चूर्ण और नींबू का रस मिलाकर बालों में एक घंटे तक लगा कर रखें. फिर धो लें. शैम्पू ना लगाएं. इससे बाल लम्बे समय तक काले बने रहते है.
◆ करी पत्ता को नारियल के तेल में काला होने तक गर्म करें. ठंडा होने पर छान कर बोतल में भर लें. इस तेल की नियमित मालिश करने से बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होंगे.
◆ शेम्पू की जगह हर्बल सामानों का उपयोग करे जैसे आँवला, अरीठा, शिकाकाई से बालो को धोये. एक कटोरी दही में दो चम्मच बेसन मिलाकर बालों में हल्के हाथ से जड़ों में लगाकर पॉँच मिनट बाद धोएँ. मुल्तानी मिटटी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर उपयोग में लाए.
◆ अपने आहार में नियमित रूप से आंवले का प्रयोग करे.

