रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द……5121
●विक्रम संवत्….2076
●शक संवत्……1941
●रवि….उत्तरायण
●मास…..फाल्गुन
●पक्ष………शुक्ल
●तिथी…..अष्टमी
दोप 01.45 पर्यंत पश्चात नवमी
●सूर्योदय..प्रातः 06.46.43 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.31.38 पर
●सूर्य राशि…..कुम्भ
●चन्द्र राशि…..वृषभ
●नक्षत्र………रोहिणी
प्रातः 10.27 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
●योग……….विष्कुम्भ
दोप 12.18 पर्यंत पश्चात प्रीती
●करण…………….बव
दोप 01.45 पर्यंत पश्चात बालव
●ऋतु…………..बसंत
●दिन…………मंगलवार
आंग्ल मतानुसार :-
03 मार्च सन 2020 ईस्वी।
होलाष्टक प्रारम्भ :-
◆ होलाष्टक में शुभ कार्य करना अशुभ माना गया है। यदि होलाष्टक में शुभ कार्य किए जाते हैं तो उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। होलाष्टक में हिंदू धर्म के 16 संस्कारों को न करने की सलाह दी जाती है।
★ शुभ अंक………4
★ शुभ रंग…….सफ़ेद
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.15 से 01.01 तक
★★ राहुकाल :-
दोप 03.33 से 05.00 तक
★★ दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
चौघड़िया :-
प्रात: 09.43 से 11.10 तक चंचल
प्रात: 11.10 से 12.37 तक लाभ
दोप. 12.37 से 02.05 तक अमृत
रात्रि 07.59 से 09.32 तक लाभ ।
आज का मंत्र :-
|| ॐ पितरेश्वराय नम: ||
सुभाषितानि :-
शक्यो वारयितुं जलेन हुतभूक् छम्नेण सूर्योतपो
नागेन्द्रो निशितांकुशेन समदौ दण्डेन गोगर्दभौ ।
व्याधिर्मेषजसंग्नहैश्च विविधै र्मन्त्रप्रयोगै र्विषम्
सर्वसयौषधमस्ति शास्त्रविहितं मूर्खस्य नासूत्यौषधम् ॥
अर्थात :- अग्नि को पानी से शांत किया जा सकता है, छाते से सूर्य की धूप को, तिक्ष्ण अंकुश से हाथी को, लकड़ी से मदोन्मत्त भैंसे या घोडे को काबू में किया जा सकता है; अलग अलग दवाईयों से रोग, और विविध मंत्रों से झहर दूर हो सकता है; सभी चीज़ के लिए शास्त्रों में औषध है, लेकिन मूर्ख के लिए कोई ओसड़ नहीं है
आरोग्यं :-
तरबूज के बीजों के कुछ खास उपयोग :-
◆ यदि आप डायबिटीज पेशेन्ट है और आपकी शुगर हमेशा घटती बढ़ती रहती है तो तरबूज के बीज को थोड़े से पानी में उबालें. इस पानी को रोजाना चाय की तरह पिएं. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.
◆ तरबूज में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो त्वचा में नमी को बनाए रखते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व झुर्रियों को दूर करते हैं.
◆ स्किन इंफेक्शन में भी तरबूज एक बेहतरीन दवा की तरह काम करता है. यदि एक्ने की समस्या हो, तो तरबूज के बीज का तेल चेहरे पर लगाएं. यह समस्या खत्म हो जाएगी.

