रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो
●कलियुगाब्द……5121
●विक्रम संवत्….2076
●शक संवत्…….1941
●मास………….चैत्र
●पक्ष…………कृष्ण
●तिथी…….द्वितीया
दोप 03.36 पर्यंत पश्चात तृतीया
●रवि……उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 06.39.19 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.34.46 पर
●सूर्य राशि…….कुम्भ
●चन्द्र राशि……कन्या
●नक्षत्र……….हस्त
संध्या 06.58 पर्यंत पश्चात चित्रा
●योग………….गंड
प्रातः 08.09 पर्यंत पश्चात ध्रुव
●करण……….गरज
दोप 03.36 पर्यंत पश्चात वणिज
●ऋतु………..बसंत
●दिन………..बुधवार
★★ आंग्ल मतानुसार :-
11 मार्च सन 2020 ईस्वी
★★ राहुकाल :-
दोपहर 12.36 से 02.05 तक
★★ दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें .
★ शुभ अंक…………2
★ शुभ रंग…………हरा
★★ चौघडिया :-
प्रात: 06.42 से 08.10 तक लाभ
प्रात: 08.10 से 09.39 तक अमृत
प्रात: 11.07 से 12.36 तक शुभ
दोप 03.33 से 05.01 तक चंचल
सायं 05.01 से 06.30 तक लाभ
रात्रि 08.01 से 09.32 तक शुभ
★★ आज का मंत्र :-
।। ॐ विघ्नेश्वराय नम: ।।
★★ सुभाषितानि :-
मूर्खोऽपि मूर्ख दृष्ट्वा च चन्दनादपि शीतलः ।
यदि पश्यति विद्वांसं मन्यते पितृदघातकम् ॥
◆ अर्थात :- मूर्ख मानव दूसरे मूर्ख को देखकर, उसको चंदन से भी ज़ादा शीतल समजते हैं. लेकिन, अगर विद्वान को देखें तो उन्हें पितृघातक मानते हैं .
★★ आरोग्यं :-
◆◆ एलोवेरा के फायदे :-
एलोवेरा का यह जूस हमारे लिये कितना उपयोगी हो सकता है :-
◆ 1. तेज धूप में निकलने से पहले एलोवेरा का यह रस अच्छी तरह से अपनी त्वचा पर लगा लें. यह माइस्चराइजर के रुप में भी काम करता है और सनबर्न से त्वचा को बचाता भी है. यदि तेज गर्मी के कारण आपकी त्वचा झुलस चुकी हो तो दिन में तीन बार त्वचा पर इसका रस लगाने से शीघ्र ही आराम पा सकते हैं.
◆ 2. जलने या चोट लगने पर इसका जेल (गूदा) लगाने से बहुत आराम मिलता है. जलने के तुरन्त बाद उस जगह को ठण्डे पानी से धोकर यह जेल लगा लेने से फफोले भी नहीं निकलते और तीन-चार बार लगा लेने से जलन भी समाप्त हो जाती है.
◆ 3. एक अच्छे स्वास्थ्यवर्द्धक पेय के रुप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. एक गिलास नारियल पानी में चार चम्मच यह रस मिलाकर पीना शरीर को उर्जा प्रदान करने के साथ ही गर्मी में घर से बाहर होने पर लू से बचाव भी करता है.

