रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द…….5121
●विक्रम संवत्…..2076
●शक संवत्……..1941
●मास………..चैत्र
●पक्ष……….कृष्ण
●तिथी….त्रयोदशी
प्रातः 10.09 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
●रवि……उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 06.29.35 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.38.55 पर
●सूर्य राशि…..मीन
●चन्द्र राशि….कुम्भ
●नक्षत्र……शतभिषा
रात्रि 10.18 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
●योग……..साध्य
दोप 12.55 पर्यंत पश्चात शुभ
●करण……वणिज
प्रातः 10.09 पर्यंत पश्चात विष्टि
●ऋतु………बसंत
●दिन……..रविवार
आंग्ल मतानुसार :-
22 मार्च सन 2020 ईस्वी ।
आज विशेष :
🚷 जनता कर्फ्यू :-
प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 22 मार्च यानी आज सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का ऐलान किया है. पीएम ने अपील करते हुए सभी देशवासियों से घर से बाहर न निकलने के लिए कहा है.
वहीं शाम को 5 बजे इस बीमारी से लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में बालकनी और खिड़कियों में खड़े होकर ताली, थाली या घंटी बजाने की भी अपील की है. दरअसल इस बीमारी के वायरस के लिए अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है और इसके रोकथाम के लिए एक ही उपाय है कि जितनी ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखी जा सके ताकि इसका वायरस दूसरे लोगों तक न पहुंचे.
जनता कर्फ्यू के दौरान आम नागरिकों को भी अपने कर्तव्य का पालन करना होगा. इस दौरान पांच ऐसी बातें हैं जो किसी को नहीं करना है.
किसी तरह की अफवाह न फैलाएं :-
इस बीमारी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. जनता कर्फ्यू के दौरान अगर किसी भी सूचना को बिना सरकारी जानकारी के न फैलाएं. कोई भी वाट्सएप वीडियो, मैसेज, नंबर जो इस बीमारी से जुड़ी किसी भी सूचना को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा हो उसको आगे न बढ़ाएं.
घबराकर ज्यादा खरीददारी के चक्कर में न पड़ें :-
ऐसा भी देखा जा रहा है कि लोग पैनिक में आकर ज्यादा से ज्यादा खरीददारी कर रहे हैं. जबकि सरकार इस बात को बार-बार कह रही है कि खाने-पीने की सामानों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर लोग इस तरह से बेवजह खरीददारी करेंगे तो निश्चित तौर पर बाजार में चीजों की कमी आ जाएगी और अफरा-तफरी मच सकती है .
आज के दिन बिलकुल बाहर न निकलें :-
आज के दिन बिलकुल बाहर न निकलें क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो दूसरे भी आपको देखकर ऐसा कर सकते हैं. जिम्मेदारी निभाएं और बाकी लोगों को भी इसके बारे में बताएं ।
खुद डॉक्टर न बनें :-
अगर किसी को फ्लू या बुखार आता है तो खुद डॉक्टर न बनें और न नीम-हकीमों की तरह नुस्खे बताएं. कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा नहीं आई है. इसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में ही संभव है.
घर में पार्टी जैसा माहौल न बनाएं :-
कल घर का वातावरण सामान्य बनाए रखें ताकि आसपास के लोगों को दिक्कत न हो. तेज धुन में गाने और शोरगुल न करें. छुट्टी मनाने के चक्कर में उल्टा सीधा कुछ भी न खाएं. हल्का और सामान्य भोजन करें.
★ शुभ अंक………4
★ शुभ रंग…….नीला
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.09 से 12.57 तक ।
राहुकाल :-
संध्या 05.04 से 06.34 तक ।
दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।
चौघड़िया :-
प्रात: 08.01 से 09.32 तक चंचल
प्रात: 09.32 से 11.02 तक लाभ
प्रात: 11.02 से 12.32 तक अमृत
दोप. 02.03 से 03.33 तक शुभ
सायं 06.34 से 08.03 तक शुभ
रात्रि 08.03 से 09.33 तक अमृत
रात्रि 09.33 से 11.02 तक चंचल ।
आज का मंत्रः
॥ ॐ आदित्याय नमः ॥
सुभाषितानि :-
धनानि जीवितं चैव परार्थे प्राज्ञ उत्सृजेत् ।
तन्निमित्तो वरं त्यागो विनाशे नियते सति ॥
अर्थात :- समझदार इन्सान ने धन और जीवन को दूसरे के लिए उपयोग करना चाहिए. विनाश निश्चित है, उस निमित्त से दूसरे के लिए त्याग करना उचित है.
आरोग्यं सलाह :-
राई के औषधीय गुण :-
1. हृदय की शिथिलता :- घबराहट, व्याकुल हृदय में कम्पन अथवा बेदना की स्थिति में हाथ व पैरों पर राई को मलें. ऐसा करने से रक्त परिभ्रमण की गति तीव्र हो जायेगी हृदय की गति मे उत्तेजना आ जायेगी और मानसिक उत्साह भी बढ़ेगा.
2. हिचकी आना :- 10 ग्राम राई पाव भर जल में उबालें फिर उसे छान ले एवं उसे गुनगुना रहने पर जल को पिलायें.
3. बवासीर अर्श :- अर्श रोग में कफ प्रधान मस्से हों अर्थात खुजली चलती हो देखने में मोटे हो और स्पर्श करने पर दुख न होकर अच्छा प्रतीत होता हो तो ऐसे मस्सों पर राई का तेल लगाते रहने से मस्से मुरझाने ल्रगते है.

