BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

● दिनांक – 23 मार्च 2020
●दिन – सोमवार
●विक्रम संवत – 2076
●शक संवत – 1941
●अयन – उत्तरायण
●ऋतु – बसन्त
●मास – चैत्र
●पक्ष – कृष्ण
● तिथि – चतुर्दशी 12:29 तक तदुपरांत अमावस्या
●नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद
◆योग – शुभ 13:49 तक तदुपरांत शुक्ल
●करण- शकुनि 12:29 तक तदुपरांत चतुष्पाद
● दिशाशूल – पूर्व, दक्षिण पूर्व , यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा प्रारम्भ करें।
●चन्द्र राशि- कुम्भ 18:36 तक तदुपरांत मीन
●सूर्य राशि- मीन
●सूर्य नक्षत्र- उत्तरभाद्रपद
●चन्द्र नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद
●सूर्योदय – 06:25
●सूर्यास्त – 18:30
● राहुकाल – 7:30-9:00
● अभिजीतमुहूर्त – 11:59 – 12:49
●शुभ रंग-श्वेत

आज का चौघड़िया :-

अमृत- 06:29 – 08:00
शुभ – 09:31 – 11:02
चर – 14:05 – 15:36
लाभ – 15:36 – 17:07
अमृत- 17:07 – 18:38

आज का विचार :-

कैसे हुआ जाए भयमुक्त?

◆ भय हमेशा अज्ञात का होता है और भय की दशा में हम बहुधा रस्सी को सर्प समझने की भूल कर लेते हैं. भयमुक्त होने के लिए यह आवश्यक है कि आप अपने भय का आकलन करें. शांत मन से अपने जीवन की समस्त आशंकाओं एवं भय को सूचीबद्ध करें. उसके बाद विचार करें कि इनमें से कौन से भय वास्तविक हैं और कौन महज कल्पना? भय के पार जाने के लिए अपने अंदर निहित शौर्य को पहचाने एवं अपने भीतर निहित शक्ति के अक्षय स्रोत से सम्पर्क साधने हेतु ध्यान, प्रार्थना एवं निरन्तर मंत्र जप अवश्य ही करें. क्योंकि आज सारे विश्व में कोरोना जैसे महामारी से संकट उत्पन्न हो गया है. हमारा संकल्प, हमारा संयम,हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति स्वयं की एवं देश की रक्षा हेतु परम आवश्यक है.

आज का मंत्र:-
।।ऊँ नमः शिवाय।।

आरोग्यं :-

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए 8 अचूक घरेलू उपचार :-

1. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए लहसुन की 2 कलियों को सुबह खाली पेट पानी के साथ चबाकर खाना चाहिए. अगर चबाने में परेशानी हो तो लहसुन के रस की 5-6 बूंद को भी 20 मिली पानी में मिलाकर पी सकते हैं.

2. मेथी और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच मेथी और अजवाइन पाउडर को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इस पानी को पी लें.

3. हाई ब्लड प्रेशर से राहत पाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला को पानी में भिगा कर रातभर के लिए रख दें, फिर सुबह इस पानी को छानकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पीएं.

4. बताएं गए घरेलू नुस्खों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना भी जरूरी है. आपको सोने से लेकर योग करने तक का एक समय निश्चित रखना चाहिए.

5. हफ्ते में 3-4 बार पूरे शरीर पर तेल से मालिश कराएं, इससे रक्त संचार बेहतर होता है.

6. तनाव को दूर करने के लिए प्राणायाम करें.

7. हाई ब्लड प्रेशर वालों को भोजन में नमक की मात्रा कम ही रखनी चाहिए.

8. दूध में हल्दी और दालचीनी का मिलाकर पीने से भी फायदा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवराज ने कहा, कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए लोग अपने घरों में रहें

Next Post

लॉकडाउन में भी ODD EVEN की तरह साथ दें दिल्लीवासी: केजरीवाल

Next Post
लॉकडाउन में भी ODD EVEN की तरह साथ दें दिल्लीवासी: केजरीवाल

लॉकडाउन में भी ODD EVEN की तरह साथ दें दिल्लीवासी: केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d