रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.
●कलियुगाब्द…….5121
●विक्रम संवत्……2076
●शक संवत्………1941
●रवि……….उत्तरायण
●मास…………….चैत्र
●पक्ष…………….कृष्ण
●तिथी……….अमावस्या
दोप 02.58 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
●सूर्योदय..प्रातः 06.27.28 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.39.16 पर
●सूर्य राशि………..मीन
●चन्द्र राशि……….मीन
●नक्षत्र…..उत्तराभाद्रपद
दुसरे दिन प्रातः 04.09 पर्यंत पश्चात रेवती
●योग………..शुक्ल
दोप 02.34 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
●करण…………नाग
दोप 02.58 पर्यंत पश्चात किस्तुघ्न
●ऋतु………….बसंत
●दिन……….मंगलवार
आंग्ल मतानुसार :-
24 मार्च सन 2020 ईस्वी।
★ शुभ अंक…….6
★ शुभ रंग……सफ़ेद
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.08 से 12.57 तक ।
राहुकाल :-
दोप 03.34 से 05.05 तक ।
दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें.
चौघड़िया :-
प्रात: 09.31 से 11.01 तक चंचल
प्रात: 11.01 से 12.32 तक लाभ
दोप. 12.32 से 02.02 तक अमृत
रात्रि 08.04 से 09.33 तक लाभ ।
आज का मंत्र :-
|| ॐ वज्रहस्ताय नम: ||
सुभाषितानि :–
रत्नाकरः किं कुरुते स्वरत्नैः
विन्ध्याचलः किं करिभिः करोति ।
श्रीखण्डखण्डै र्मलयाचलः किं
परोपकाराय सतां विभूतयः ॥
अर्थात :- समंदर को अपने रत्नों का क्या उपयोग ? विंध्याचल को उसके हाथीयों का क्या काम ? मलयाचल पर्वत को चंदन का क्या उपयोग ? सत्पुरुषों का जन्म परोपकार के लिए ही होता है.
आरोग्यं :-
दमा (श्वास रोग ) Asthma
- दमा को पूर्ण रूप से ठीक करने हेतु प्राणायाम का अभ्यास सर्वोत्तम है.
विभिन्न औषधियों से दमे का उपचार :-
◆ 1- अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से श्वास , खांसी व जुक़ाम में लाभ होता है.
◆ 2- प्याज़ का रस, अदरक का रस, तुलसी के पत्तों का रस व शहद 3-3 ग्राम की मात्रा में लेकर सुबह-शाम सेवन करने से अस्थमा रोग नष्ट होता है.
◆ 3- काली मिर्च – 20 ग्राम, बादाम की गिरी – 100 ग्राम और खाण्ड – 50 ग्राम लें. तीनों को अलग – अलग बारीक पीस कर चूर्ण बना लें, फिर तीनों को अच्छी तरह से मिला लें. इस मिश्रण की एक चम्मच लें और रात को सोते समय गर्म दूध से लें, लाभ होगा.
◆ विशेष :- जिनको मधुमेह हो वे खाण्ड का प्रयोग न करें तथा जिनको अम्लपित्त [acidity ] हो वे काली मिर्च 10 ग्राम की मात्र में प्रयोग करें.

