BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.

● दिनांक – 9 अप्रैल 2020
● दिन – गुरुवार
●विक्रम संवत – 2077
●शक संवत – 1942
●अयन – उत्तरायण
●ऋतु – बसन्त
●मास – वैशाख
●पक्ष – कृष्ण
●तिथि – द्वितीया
●नक्षत्र – स्वाति
●योग – हर्षण 09:54 तक तदुपरांत वज्र
●करण- तैतिल 14:22 तक तदुपरांत गर

● दिशाशूल 

दक्षिण, दक्षिण पूर्व , यदि आवश्यक हो तो जीरा या सरसों के दाने खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।

●चन्द्र राशि- तुला
●सूर्य राशि- मीन
●सूर्य नक्षत्र- रेवती
●चन्द्र नक्षत्र- स्वाति
●सूर्योदय – 06:12
●सूर्यास्त – 18:44
● राहुकाल – 13:30-15:00
● अभिजीतमुहूर्त –

11:55 – 12:45
◆शुभ रंग- पीला

आज का चौघड़िया :-
शुभ – 06:13 – 07:47
चर – 10:55 – 12:29
लाभ -12:29 – 14:02
शुभ – 17:10 – 18:44

आज का विचार :-
हमारी भारतीय संस्कृति ही एकमात्र ऐसी संस्कृति है, जो मनुष्य को सच्चे अर्थो में सच्चा व अच्छा मनुष्य बनाने की क्षमता एवं भावना से ओत-प्रोत है. इन्हीं भावनाओं को अपनाकर व्यक्ति आत्मसंतोष एवं आत्मोल्लास से परिपूर्ण जीवन सहजता से बिता सकता है. प्रेम, दया, करुणा, आत्मीयता , सहानुभूति, त्याग, सेवा, स्नेह, बलिदान और क्षमा-भाव ये गुण ही भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्व या भारतीय चिंतन की मूलभूत धारा कहे जाते हैं. इन गुणों को आत्मसात करने वाले व्यक्तित्व को ही देवतुल्य माना जाता है.

आज का मंत्र :-
।। ऊँ परम तत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नमः।।

आरोग्यं :-

बहते खून को तुरंत रोकने हेतु घरेलू उपाय :-

★ हल्दी खून रोके जल्दी :-
हल्दी से अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट दूसरा कोई नहीं है. हल्दी के पाउडर का प्रयोग न केवल खून रोकने के लिए बल्कि घाव भरने के लिए भी किया जाता है. चोट लगने पर हल्दी का पाउडर लगाने से खून तुरंत बंद हो जायेगा और हल्दी लगाने पर संक्रमण का खतरा भी बहुत कम हो जायेगा.

★ कॉफी पाउडर :-
कॉफी एक पेय पदार्थ है तथा कॉफी बहते खून को रोकने में भी कारगर है. इसमें एस्ट्रीजेंट जैसा गुण होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. इसलिए अगर अगली बार आपको चोट लगे तो कॉफी पाउडर को चोट पर लगायें. इससे तुरंत खून बंद हो जायेगा.

★ टी-बैग से रुक जायेगा खून :-

टी-बैग से आप कहीं भी चाय की चुस्की ले सकते हैं. लेकिन शायद यह आपको जानकारी न हो कि टी-बैग से चोट लगने के बाद बहते खून को भी रोका जा सकता है. अगर आपको चोट लग जाये तो ठंडे पानी में टी-बैग को डुबोकर रख दीजिए और उस टी-बैग को घाव पर लगाकर हल्के हाथ से दबा दीजिए. इससे खून का बहना तुरंत बंद हो जायेगा.

★ टूथपेस्ट‍ लगायें :-

टूथपेस्ट‍ केवल दांत साफ करने के काम नहीं आता है बल्कि इसका प्रयोग आप कई दूसरे कामों में भी कर सकते हैं. चोट लगने के बाद बहते खून पर टूथपेस्ट लगाने से भी खून बंद हो जाता है. इतना ही नहीं चोट पर टूथपेस्ट लगाने से घाव जल्दी भरता भी है.

★ बर्फ के टुकड़े :-

दरअसल बहता खून तभी रुकता है जब खून का थक्का बनने लगे. खून का थक्का तभी बनेगा जब उसे ठंडी चीज मिले. इसलिए बर्फ इस मामले में बहुत कारगर है. चोट लगने के बाद बहते खून पर बर्फ के टुकड़े मलने से भी घाव से बहता खून बंद हो जाता है.

सुभाषितानि :-
कामधेनुगुण विद्या ह्यकाले फलदायिनी ।
प्रवासे मातृसदृशी विद्या गुप्तं धनं स्मृतम् ।।

अर्थात :- विद्या अर्जन करना यह एक कामधेनु के समान है जो हर मौसम में अमृत प्रदान करती है. वह विदेश में माता के समान रक्षक अवं हितकारी होती है. इसीलिए विद्या को एक गुप्त धन कहा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मरकज से लौटे लोगों ने 3 गुना बढ़ाया संक्रमण: पुलिस महानिदेशक

Next Post

आज का राशिफल 

Next Post
आज का राशिफल 

आज का राशिफल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d