रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द…..5122
●विक्रम संवत्….2077
●शक संवत्……1942
●रवि……उत्तरायण
●मास…….बैशाख
●पक्ष……….कृष्ण
●तिथी…..त्रयोदशी
रात्रि 03.12 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
●सूर्योदय..प्रातः 06.02.43 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.49.59 पर
●सूर्य राशि…….मेष
●चन्द्र राशि……मीन
●नक्षत्र…पूर्वाभाद्रपद
प्रातः 07.12 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
●योग………..इंद्र
रात्रि 20.21 पर्यंत पश्चात वैधृति
●करण…….गरज
दोप 01.58 पर्यंत पश्चात वणिज
●ऋतु………बसंत
●दिन……..सोमवार
आंग्ल मतानुसार :-
20 अप्रैल सन 2020 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.37 से 12.27 तक ।
राहुकाल :-
प्रात: 07.18 से 08.53 तक ।
दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
★ शुभ अंक……….2
★ शुभ रंग……..काला
चौघडिया :-
प्रात: 05.43 से 07.17 तक अमृत
प्रात: 08.52 से 10.27 तक शुभ
दोप. 01.36 से 03.10 तक चंचल
अप. 03.10 से 04.45 तक लाभ
सायं 04.45 से 06.20 तक अमृत
सायं 06.20 से 07.45 तक चंचल ।
आज का मंत्र :-
|| ॐ रूद्रपुरुषाय नम: ||
सुभाषितानि :-
कृपणानाथ वृद्धानां यदश्रु परिमार्जति ।
हर्षं सञ्जनयन् नृणां स राज्ञो धर्म उच्यते ॥
अर्थात :- दीन, अनाथ और वृद्ध के आंसु पोछना और उनको आनंद देना, यह राजा का धर्म है ।
आरोग्यं :-
◆◆ दांतों को मोतियों की तरह ऐसे चमकाएं :-
◆ हल्दी और सरसों का तेल :- हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही यह बॉडी में हीलिंग पावर को भी बढ़ाता है. घरेलू उपायों से दांत चमकाने के लिए हल्दीह पाउडर को, बहुत अच्छा माना जाता है. इसके लिए आप हल्दी, सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करें. दांत मजबूत होंगें और पीलापन भी जाएगा.

