BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू पूर्व प्रत्याशी काशीनाथ सिंह ने योगेश्वर महतो को जिताने का लिया संकल्प

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
आजसू पूर्व प्रत्याशी काशीनाथ सिंह ने योगेश्वर महतो को जिताने का लिया संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

चुनावी रणनीति पर भाजपा आजसू की चर्चा

रांची: दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश और आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ उनके आवास पर चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा हुई. इस दौरान 2019 चुनाव में बेरमो से आजसू के प्रत्याशी रहे काशीनाथ सिंह  भी मौजूद रहे. इस बैठक में बेरमो और दुमका सीट पर जीत सुनिश्चित कराने की योजना पर चर्चा हुई.

बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य के कुशासन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. गठबंधन के तहत आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ता चुनाव में लग गए हैं. आजसू सुप्रीमो खुद मैदान पर उतरकर प्रचार प्रसार में लगेंगे. इस चुनाव में जनता का भरपूर मदद मिल रहा है. जनता झामुमो कांग्रेस की सरकार से ऊब चुकी है. विकास पूरी तरह ठप है. इस सरकार में हेमंत है तो अपराधियों में, भरष्टाचारियों में, बलात्कारियों में,  उग्रवादियों में, अलगाववादियों में हिम्मत बढ़ी है. जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है. 

बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव  हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जा रहा है. जिसमें एनडीए के कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर सरकार के झूठे वादे, बढ़ते अपराध का ग्राफ, विकास की शून्यता, महिलाओं पर शोषण और राजनीति में वंशवाद समेत अन्य मामलों को बताने के कार्य कर रहे हैं. आजसू का एक एक कार्यकर्ता इस उपचुनाव को एनडीए की झोली में डालने में लग गए हैं. 2019 बेरमो विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे पार्टी के प्रत्याशी रहे काशीनाथ सिंह भी कदम से कदम मिलाकर बेरमो की जनता से वोट मांगेंगे. 

वहीं बैठक में उपस्थित काशीनाथ सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता का अपार समर्थन मिला था. यह समर्थन सीधे भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल को इस चुनाव में मिलेगा. पिछली चुनाव अलग अलग लड़ कर वोटों का बंटवारा कर लिया था. इस बार एक साथ लड़कर जीत प्राप्त करेंगे. बेरमो की जनता एनडीए प्रत्याशी को पुरजोर समर्थन देने को तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीमारियों से बचने के लिए हाथ धोने की आदत को दिनचर्या में शामिल करें: मिथिलेश ठाकुर

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Next Post
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d