BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का राशिफल 

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
आज का राशिफल 

आज का राशिफल 

Share on FacebookShare on Twitter

★ मेष :- आज आपका किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होने वाला है . आपकी प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी, लंबे समय से रुके कार्यों में आज गति आएगी . लाभ के अवसर बढ़ेंगे . नए अनुबंध हो सकते हैं . आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा . प्रसन्नता भी बनी रहेगी . आपके यश में अभिवृद्धि होने वाली है . किसी सामाजिक कार्य को करने की आपकी इच्छा होगी .

★ वृष :- व्यापार व्यवसाय से आज मनोनुकूल लाभ प्राप्त होंगे . निवेश शुभ रहने वाले हैं . लंबे समय से रुका पैसा आज वसूल कर सकेंगे . व्यापार एवं कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर हाथ आने वाले हैं . स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा . कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं . आज सुख के नवीन साधन जुटेंगे एवं उत्साह में अभिवृद्धि होगी .

★ मिथुन :- आज व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहने वाली है, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो विचार करें . कोर्ट कचहरी का कार्यों को आज लंबित रख सकते हैं . आज कुसंगति से बचना है एवं चिंता तनाव से दूर रहना है . किसी कार्य को संपादित करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है . विवाद ना करें एवं जल्दीबाजी और लापरवाही से बचें .

★ कर्क :- व्यापार व्यवसाय आज ठीक रहने वाला है . यात्रा सफल रहेगी . अप्रत्याशित लाभ भी हो सकता है . यदि बेरोजगार हैं तो बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आज सफल होंगे . आय में अभिवृद्धि होगी . वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है एवं शुभ समाचार प्राप्त होंगे . प्रसन्नता बनी रहेगी .

★ सिंह :- उत्साह एवं प्रसन्नता के माहौल में कार्य संपादित होंगे . व्यवसाय में अभिवृद्धि होगी . कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा . शेयर एवं भूमि में निवेश आज शुभ रहने वाला है . थोड़े ही प्रयास से रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं . सुगमता से धन प्राप्ति होगी . आज समाज सेवा करने का मन भी बनेगा .

★ कन्या :- व्यापारिक संबंध आज खराब हो सकते हैं . अधिक भागदौड़ कर कम प्रतिफल प्राप्त होने वाला है . लाभ भी कम होगा . परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है . परिवार में विवाद से क्लेश भी संभव है . स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा एवं कोई दुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है .

★ तुला :- शुभ समाचार प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी . आज किसी बड़े कार्य को संपादित करने का योग बन सकता है परंतु लेन-देन में सावधानी रखनी है . आज पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी . सुख साधनों को जुटाने के लिए आज कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं .

★ वृश्चिक :- व्यापार आज ठीक रहने वाला है . कार्यक्षेत्र में भी उत्साह एवं प्रसन्नतापूर्वक कार्य संपादित होंगे . आज आपके शत्रु आप से परास्त होने वाले हैं . किसी मनोरंजक यात्रा का योग भी बनता है, जहां सुस्वादु भोजन का आनंद प्राप्त होगा . विनोद से बचें . विद्यार्थी वर्ग को आज सफलता प्राप्त होगी .

★ धनु :- आय के नए स्त्रोत प्राप्त होने से प्रसन्नता रहने वाली है . व्यापार विस्तार की योजनाएं आप के कारोबार में वृद्धि करेंगे . व्यवसायिक की यात्रा भी संभव है . भूमि एवं भवन संबंधित कार्य लाभ देंगे . कार्यस्थल पर चोट एवं अग्नि से सावधान रहें . घर परिवार की चिंता व्यथित कर सकती है, सावधानी आवश्यक है .

★ मकर :- व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा . लाभ के नवीन अवसर साथ आने वाले हैं, जिससे प्रसन्नता बनेगी . कोर्ट कचहरी के कार्य संपादित होंगे . कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे . जीवनसाथी का सहयोग लाभ दिलाएगा . शारीरिक कष्ट एवं दुष्टजनों की संगति परेशान कर सकती है .

★ कुंभ :- व्यवसाय लाभप्रद रहने वाला है . कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य संपादित होंगे परंतु अधिकारी किसी बात का विरोध कर सकते हैं . आय के नवीन साधन प्राप्त हो सकते हैं . कोर्ट एवं कचहरी के लंबित कार्य आज संपादित किए जा सकते हैं . सुख के नवीन साधन जूटेंगे एवं अध्यात्म में आज मन लगने वाला है .

★ मीन :- व्यापार की स्थिति साधारण रहने वाली है . कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद ना करें . शत्रु आज आपका नुकसान कर सकते हैं इसलिए व्यक्ति विशेष से विवाद ना करें . पुराने रोग से व्यथित रहेंगे . वाहन एवं मशीनरी का उपयोग सावधानी पूर्वक करें . वाणी पर नियंत्रण रखें .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

हैंडलूम वीवर्स ने 5 लाख का चेक सीएम राहत कोष में सौंपा

Next Post
हैंडलूम वीवर्स ने 5 लाख का चेक सीएम राहत कोष में सौंपा

हैंडलूम वीवर्स ने 5 लाख का चेक सीएम राहत कोष में सौंपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d