BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का राशिफल

by bnnbharat.com
August 3, 2020
in Uncategorized
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Share on FacebookShare on Twitter

★ मेष :- आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है. मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें. यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति लोभ से बचे. नकारात्मक विचारों से बचें.
★ वृषभ :- आपका प्रयास आज रंग लाएगा. किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा. नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.
★ मिथुन :- आपको धन लाभ होने की संभावना है. मनोकामना की पूर्ति का दिन है. आज दिन शुभ रहेगा. आज का दिन मंगलमय रहेगा. अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है. अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. अल्प प्रयासों से यश मिलेगा. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा.
★ कर्क :- भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा. आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं. शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है. विवाद से बचना श्रेयस्कर है. अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है. आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है.
★ सिंह :- आज दिन मिश्रित रहेगा. कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है. किसी अप्रिय घटना का योग बन रहा है. सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें. साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा. वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है.
★ कन्या :- आपको यात्रा से लाभ होगा. पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है. आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी. विरोधी निर्बल रहेंगे. प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
★ तुला :- रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी. जिससे आपको धन लाभ होगा. आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे. अपने आपको आलस से बचाएं.
★ वृश्चिक :- कार्य बनने की खुशी होगी. बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है. सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा. जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है. महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं. जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा.
★ धनु :- कार्यों में बाधा का योग है. धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें. इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी. नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी. किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं. राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही बेहतर है.
★ मकर :- आज की गई यात्रा सुखद रहेगी. किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा. पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी. दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. लाभ निश्चित है. घर गृहस्थी में किसी परेशानी या दिक्कत का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं. ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है.
★ कुम्भ :- कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी. गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें. प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी, इनसे संबंधित मामलों को अभी निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है. आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है. आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है.
★ मीन :- भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा. विरोधी परास्त होंगे. यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें. उन्नति का अवसर मिलेगा. भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा. सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा. विदेश से लाभ होने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

लालू परिवार पर कोरोना का खतरा, राबड़ी देवी आवास के 13 सुरक्षाकर्मी संक्रमित

Next Post
राबड़ी की सलाह- नीतीश गद्दी छोड़े

लालू परिवार पर कोरोना का खतरा, राबड़ी देवी आवास के 13 सुरक्षाकर्मी संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d