BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का राशिफल

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
आज का राशिफल 
Share on FacebookShare on Twitter

★ मेष :- मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी होगी. स्वास्‍थ्य को नजरअंदाज न करें. पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा. जल्दबाजी से बचें. कठिन कार्य सहज ही सफल होंगे. चिंता रहेगी.

★ वृष :- उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. व्यय होगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. भूले-बिसरे संबंधी साथी मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा.

★ मिथुन :- आलस्य न कर भरपूर प्रयास करें. भाग्य का साथ बना है. समय का लाभ लें. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. किसी बड़े काम को करने की प्रबल इच्छा होगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है. यात्रा से लाभ होगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है.

★ कर्क :- किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. किसी के उकसाने में आकर या भावना में बहकर कोई निर्णय न लें. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है. लेन-देन में जल्दबाजी से बचें. पुराना रोग उभर सकता है.

★ सिंह :- किसी से कहासुनी हो सकती है. परिवार की चिंता रहेगी. ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. शत्रु सक्रिय रहेंगे. प्रमाद न करें.

★ कन्या :- कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. नौकरी में चैन रहेगा. नए काम मिलने के योग हैं. कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी. कारोबार अच्‍छा चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

★ तुला :- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. किसी धर्मस्थल के दर्शन इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है. सत्संग का लाभ प्राप्त होगा. विवाद को टालें. कारोबार से लाभ होगा.

★ वृश्चिक :- स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. शत्रु पस्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है. कार्य करते समय लापरवाही न करें. मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा.

★ धनु :- कारोबार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. विवाद से बचें. समय सुखमय व्यतीत होगा. आय में वृद्धि होगी. अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. प्रमाद न करें.

★ मकर :- प्रतिद्वंद्वी मैदान छोड़ेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. भूमि व भवन संबंधी सभी रुके कार्यों में गति आएगी. पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. उन्नति होगी.

★ कुंभ :- नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. जल्दबाजी न करें. लेखन-पठन-पाठन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएंगे. पार्टी व पिकनिक आदि की योजना बनेगी. मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें.

★ मीन :- समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. नौकरी में उच्चाधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी. कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें. मेहनत अधिक होगी. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. आय में निश्चितता रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होटल अलकोर मामले में 5 के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d