★ मेष :- पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. अध्यात्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. लाभ की स्थिति बनेगी. कुसंगति से बचें. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा.
★ वृष :- किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आय में निश्चितता रहेगी. चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है. कार्य करते समय लापरवाही न करें. निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें. आलस्य रहेगा.
★ मिथुन :- राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है. विवाद से दूर रहें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.
★ कर्क :- भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. नए संपर्क बनेंगे. शत्रु पस्त होंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. जोखिम न उठाएं.
★ सिंह :- विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा. संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. विद्यार्जन के मौके मिलेंगे. किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है.
★ कन्या :- निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. भागदौड़ रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे.
★ तुला :- शत्रुओं का पराभव होगा. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. नए काम मिलेंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
★ वृश्चिक :- पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
★ धनु :- व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें. भरपूर प्रयास करें. यात्रा लाभदायक रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. प्रमाद न करें.
★ मकर :- जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. धैर्य रखें.
★ कुंभ :- यात्रा लाभदायक रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रसन्नता रहेगी.
★ मीन :- सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें. भरपूर प्रयास करें. योजना फलीभूत होगी. नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

