BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

FASTag के जरिए टोल कलेक्शन 80 करोड़ रुपये के पार

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
25 दिसंबर से बगैर फास्टैग नहीं होगा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा है कि फास्टैग के जरिये इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन अब रिकॉर्ड 50 लाख ट्रांजेक्शन के साथ 80 करोड़ रुपये प्रतिदिन पर पहुंच गया है. अब तक 2.20 करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके हैं. सरकार की घोषणा के बाद, FASTag को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है.

एनएचएआई (NHAI) ने एक बयान में कहा, ”फास्टैग के जरिये टोल संग्रह 24 दिसंबर, 2020 को पहली बार 80 करोड़ रुपये प्रतिदिन के आंकड़े को पार कर गया. फास्टैग लेनदेन 50 लाख प्रतिदिन के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है.” बयान में कहा गया है कि एक जनवरी, 2021 से वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा. 

इसके मद्देनजर टोल प्लाजा पर वाहनों को बिना किसी रुकावट की आवाजाही के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. एनएचएआई ने कहा कि फास्टैग की वजह से राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है. केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में हालिया संशोधन के साथ डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन मिला है.

फास्टैग देशभर में 30,000 पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) तथा अनिवार्य रूप से एनएचएआई के टोल प्लाजा पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के जरिये फास्टैग को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया गया है. फास्टैग कार्यक्रम ने 27 जारीकर्ता बैंकों के साथ भागीदारी की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सो रहे दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

कार-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

Next Post
कार-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

कार-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d