BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक साल में शहरों के भीतर खत्म होंगे टोल, गाड़ियों में लगेगा जीपीएसः नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
एक साल में शहरों के भीतर खत्म होंगे टोल, गाड़ियों में लगेगा जीपीएसः नितिन गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि पिछली सरकारों के दौरान कई स्थानों पर शहरी इलाकों के भीतर टोल बनाए गए. जो ‘गलत और अन्यायपूर्ण’ हैं और इन्हें हटाने का कार्य एक साल में पूरा हो जायेगा.

गडकरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुरजीत औजला, दीपक बैज और कुंवर दानिश अली के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शहरों के भीतर पहले बनाए गए टोल एक साल में हटा दिए जाएंगे. इस तरह के टोल में ‘चोरियां’ बहुत होती थीं. उन्होंने कहा कि, अब गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा और इसके बाद शहर के अंदर इस तरह के टोल की जरूरत नहीं होगी. गडकरी ने कहा, ”इस तरह के टोल को शहरों के अंदर से हटाने का काम एक साल में पूरा हो जाएगा.”

एक अन्य सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, ”90 फीसदी जमीन अधिग्रहण किए बिना हम परियोजना आवंटित नहीं करते. जमीन का अधिग्रहण करने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है.” गडकरी ने दीपक बैज के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रायपुर से विशाखापट्नम के बीच ग्रीन हाईवे को मंजूरी दी गई है. काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि, करीब डेढ़ साल में काम पूरा होने की संभावना है और इससे कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

14 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में जनजातीय समुदाय के महान व्यक्तित्वों पर लिखित पुस्तक “शिखर को छूते ट्राइबल्स भाग 2” का विमोचन किया

Next Post
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में जनजातीय समुदाय के महान व्यक्तित्वों पर लिखित पुस्तक “शिखर को छूते ट्राइबल्स भाग 2” का विमोचन किया

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में जनजातीय समुदाय के महान व्यक्तित्वों पर लिखित पुस्तक "शिखर को छूते ट्राइबल्स भाग 2" का विमोचन किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d