BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टूलकिट ने खोली पोल: दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए बनाए गए थे ये Hashtags

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
भाजपा का आरोप- जिनको अन्नदाता बुला रहे थे, वह चरमपंथी निकले
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पूर्व पॉर्न स्टार के ट्वीट के बाद दुनियाभर में किसान आंदोलन का मुद्दा छिड़ गया. जहां एक ओर विदेशी ताकतें भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी थीं तो वहीं देश में भारत के समर्थन में करोड़ों लोग खड़े हो गए.

क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भारत के समर्थन में अपनी हाजिरी लगाई विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इसी बीच ग्रेटा थनबर्ग की भारत के खिलाफ दुष्प्रचार की साजिश का पर्दाफाश हो गया. दरअसल, ग्रेटा ने अपने ट्वीट में गलती से एक टूलकिट भी शेयर कर दिया था. इस टूलकिट में किसान आंदोलन को समर्थन देने से लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का खाका तैयार किया गया था.

ग्रेटा द्वारा शेयर की गई इस टूलकिट की सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसे डिलीट कर दिया फिर एक नया टूलकिट शेयर किया. साजिश के तहत किसान आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, उद्योगपति मुकेश अंबानी गौतम अडानी, भारतीय दूतावास, मीडिया हाउस, स्थानीय सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे.

इतना ही नहीं, भारत को बदनाम करने की साजिश के तहत विरोधी ताकतों ने कुछ हैशटैग भी डिसाइड किए गए थे, जिनमें #AskIndiaWhy, #StandWithFarmers, #ShineOnIndiaFarmers, #FarmersProtest प्रमुख हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि साजिशकर्ताओं ने बकायदा इन हैशटैग को ट्रेंड में लाने के लिए समय भी निर्धारित किया था. साजिशकर्ताओं ने इसे Tweet Storm का नाम दिया था, जिसका इस्तेमाल 23 26 जनवरी को किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा आज पेश करेगा RBI

Next Post

अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली पौलोमी शुक्ला Forbes की सूची में शामिल

Next Post
अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली पौलोमी शुक्ला Forbes की सूची में शामिल

अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली पौलोमी शुक्ला Forbes की सूची में शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d