रवि सिंह,
महाराजगंज: भारत से नेपाल मादक पदार्थ हेरोइन लेकर जा रहे महाराजगंज जिले के एक टॉप टेन अपराधी के पास से करीब 26 लाख रुपए की हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
खबरों के मुताबिक, शनिवार सुबह एसएसवी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के गजरजोतिया मंदिर मार्ग के रास्ते से नेपाल जा रहे.
महाराजगंज जिले के टॉप टेन अपराधी को मुखबिर की सूचना पर घेर कर दबोच लिया गया और जब उसकी जामा तलाशी लिया तो छिपा कर रखा गया 26 ग्राम हेरोइन बरामद किया.
पकड़े गए टाप टेन अपराधी ने अपना नाम दिनेश लोधी निवासी माधव रामनगर सोनौली बताया है.
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली आशुतोष सिंह ने बताया कि महाराजगंज जिले के टॉप टेन अपराधी दिनेश लोधी को 26 लाख रुपए के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है, और आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है.

