BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित,कई स्थानों पर पेड़ उखड़े

बिजली आपूर्ति बाधित, सड़क आवागमन प्रभावित

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
बिजली की कटौती से किसान परेशान, धान की खेती चौपट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के अधिकांश जिलों में गुरुवार सुबह से अच्छी बारिश हो रही है. मौसम पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक राज्यभर में अच्छी बारिश की संभावना जतायी गयी है.
राजधानी रांची में सुबह पांच बजे से ही रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गये और टहनिया टूट कर सड़क पर गिर जाने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है.रांची और आसपास के इलाके में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है. इसे देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा राज्य में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि अगले पांच दिनों में राज्यभर में अच्छी बारिश की संभावना है. उन्होंने बताया कि अभी निम्न का दबाव क्षेत्र ओड़िशा और झारखंड के ऊपर बना है और धीरे-धीरे यह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर से बढ़ जाएगा. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 23 अगस्त से अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में 1 जून से लेकर 20अगस्त तक सामान्य से करीब 13 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसमें राज्य के 3 जिलों पलामू, लातेहार व रामगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश, 12 जिलों में सामान्य और 9 जिलों देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, पाकुड़, खूंटी, गुमला, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और चतरा में सामान्य से कम बारिश हुई है. अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि , 20, 21, 22 , 23 और 24 अगस्त को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी.
मौसम विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि अभी चार-पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटेन में बताया गया है कि राज्य में मानसून का टर्फ लाइन डालटेनगंज के पास बना हुआ है. जिसका असर रांची सहित आसपास के जिलों में हो रहा है जिससे 20 अगस्त देर रात के साथ ही 21 अगस्त को भी पूरे राज्य में बारिश होगी.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 21 अगस्त को राज्य के पश्चिमी इलाकों में एकाद स्थान पर भारी बारिश देखी जा सकती है .22 कोई भी चेतावनी नहीं है . 23 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी भागों में हेवी बारिश होने की संभावना है . वही 24 अगस्त को दक्षिणी पश्चिमी और मध्य झारखंड में एकाद जगह बारिश होने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर सूचित करने का दिया निर्देश

Next Post

अवैध विज्ञापन-होर्डिंग्स को हटाने को लेकर चलाया गया अभियान

Next Post
BNN का असर : आदित्यपुर नगर निगम ने शुरू की सफाई की व्यवस्था

अवैध विज्ञापन-होर्डिंग्स को हटाने को लेकर चलाया गया अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d