BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में आए पेंशन, आवास सहित कुल 43 मामले

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
जनता दरबार में आए पेंशन, आवास सहित कुल 43 मामले
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू जिले के उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार  को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं  को उपायुक्त के समक्ष रखा. इससे पूर्व कोरोना महामारी को देखते हुए जनता दरबार में आए सभी लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया गया. उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया वहीं अन्य मामलों को संबंधित विभाग को भेजते हुए तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया.

लेस्लीगंज के कृषण कुमार राम के पेंशन भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ

आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पेंशन से जुड़े कुल 8 मामले आए. जिसमें वृद्धा पेंशन,एवं विकलांग पेंशन शामिल थे. सभी आवेदनों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को  भेज दिया गया एवं उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा लेस्लीगंज के कुंदरी निवासी कृष्ण कुमार राम के बैंक खाता में समस्या होने के वजह से उनको पेंशन  मिलने में समस्या आ रही थी. कृष्ण कुमार राम ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया. इस पर उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के संबंधित पदाधिकारी को इसका समाधान करने हेतु निर्देशित किया जिसके बाद कृष्ण कुमार राम के बैंक संबंधी समस्या का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया.

इधर जनता दरबार में पिपरा थाना के पिपरा ग्राम से पहुंची गायत्री देवी ने बताया कि  उनकी खरीद की भूमि में कुछ लोग बल का प्रयोग कर उनकी भूमि को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं  तथा उनकी जमीन पर मकान बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

इसके अलावा छतरपुर ग्राम से पहुंचे अशफाक राजा ने छतरपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने तथा ऑपरेशन करने के संबंध में उपायुक्त के जनता दरबार में शिकायत की. उपायुक्त ने उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया. 

आज के  जनता दरबार में लोग मुख्यतः प्रधान मंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन संबंधित मामले, दाखिल खारिज संबंधित समस्या को लेकर आए थे. मौके पर मौजूद डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने हेतु भेज दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसडीएम ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

Next Post

बूटी रोड बरियातू में खुला बीएस फार्मा

Next Post
बूटी रोड बरियातू में खुला बीएस फार्मा

बूटी रोड बरियातू में खुला बीएस फार्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d