रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 78 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है.
इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3134 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार रात 9.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में सबसे अधिक धनबाद जिले से 23 नये मरीज मिले, जबकि कोडरमा से 17, साहेबगंज से 10, पूर्वी सिंहभूम से 6, रांची से 6, सरायकेला-खरसावां से 3, सिमडेगा से 3, दुमका से 3, पाकुड़ से 2, चतरा, देवघर, गढ़वा, गुमला और खूंटी से एक-एक कोरोना संक्रमित मिले.
कोविड बुलेटिन के अनुसार राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2170 हो गयी, जिसमें से 66 मरीज आज राज्य के विभिन्न जिलों से स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है. जबकि 942 संक्रमितों का विभिन्न अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं 22 कोरोना संक्रमितों की राज्य में मौत भी हो चुकी है.

