रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण ट्वीट किया है.
कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन का बढ़ना जरूरी है। हमें इसका सख्ती से पालन करना है।झारखण्ड सरकार राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाईयों-बहनों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से जल्द मदद पहुँचाने हेतु काम कर रही है।
सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें।— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) April 14, 2020



