BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पर्यटन दिवस: जिलावासियों ने जमकर लिया पर्यटन दिवस का आनंद

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
पर्यटन दिवस: जिलावासियों ने जमकर लिया पर्यटन दिवस का आनंद
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी:  पंचघाघ में आज खूंटी जिला प्रशासन ने पूरे उत्साह के साथ गीत संगीत, पारंपरिक आदिवासी नृत्य और फिल्मी धुनों के साथ पर्यटन दिवस का आनंद लिया. कल-कल करती पंचघाघ की धारा के बीच एक तरफ पाइका नृत्य, तो दूसरी तरफ हिंदी के मधुर संगीत ने पर्यटन स्थल की छटा में चार चांद लगा दिया. वहीं आदिवासी परिधान में नए कलेवर में फैशन शो का भी आयोजन किया गया. साथ ही पर्यटन दिवस को लेकर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया. पर्यटन दिवस में शामिल जिलावासियों ने जमकर पर्यटन दिवस का आनंद लिया.

पद्मश्री सम्मानित मधु मंसूरी ने भी अपने मधुर नागपुरी गीतों से पर्यटन स्थल की रौनक बढ़ा दी. पद्मभूषण सम्मानित पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, जिले के उपायुक्त, एस पी और पद्मश्री सम्मानित मधु मंसूरी ने आदिवासी ढोल नगाड़ों के साथ जमकर पर्यटन दिवस का आनंद लिया.

सांसद कड़िया मुंडा ने पर्यटन पर्व के अवसर ओर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की पहचान यहां की संस्कृति से है और इसका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए. जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि खूंटी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. हर मौसम में पर्यटक यहां आ सकें इसकी व्यवस्था की जा रही है. खूंटी जिले की प्राकृतिक सौन्दर्य को झारखंड से बाहर के लोग भी आकर निहार सकें. इसकी पहल की जा चुकी है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा.

मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मभूषण अलंकृत पूर्व सांसद कड़िया मुंडा और पद्मश्री सम्मानित मधु मंसूरी शामिल थे, जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, एस पी आशुतोष शेखर समेत जिले के सभी पदाधिकारी, पुलिस बल, जिले के गणमान्य लोग और स्थानीय कलाकार शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय हेतु 8 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Next Post

रनवे पर फिसला विमान, 1 की मौत, 157 घायल

Next Post
रनवे पर फिसला विमान, 1 की मौत, 157 घायल

रनवे पर फिसला विमान, 1 की मौत, 157 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d