BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर विकास एवं आवास मंत्री ने स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया

by bnnbharat.com
July 21, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने रविवार दिनांक 21 जुलाई 2019 को राजधानी रांची में बन रहे स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए , जुडको की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट रोड के प्रारूप, उससे होने वाले फायदे और स्मार्ट रोड में उपलब्ध फीचर्स की जानकारी दी गई।

विभागीय मंत्री ने कहा की इस सड़क के निर्माण में जो मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है उसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराई जाए और अधिकारी ,निर्माण कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य की टाइम टू टाइम मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल हो रहे चिप्स, स्टील और अन्य मटेरियल की काफी बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री की ओर से जो महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए वह इस प्रकार है.

1.
स्मार्ट रोड के निर्माण में यह सुनिश्चित किया जाए की निर्माण के बाद किसी भी प्रकार के केबल इत्यादि लगाने के दौरान सड़क को दोबारा काटा नहीं जाएगा। और यूटिलिटी डक्ट को दोबारा तोड़ा नहीं जाएगा।

2.
यूटिलिटी डक्ट के ऊपर से ढलाई से पहले उसकी पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित हो। वही ड्रेनेज में भी पानी के बहाव के लिए लेवल की जांच सुनिश्चित करने के बाद ही ऊपर से कवर की ढलाई हो।
3.
स्मार्ट रोड निर्माण के बाद मुख्य मार्गों में हाई स्पीड ट्रेफिक में कोई व्यवधान पैदा ना हो। इसके लिए जगह जगह पर बस स्टॉप होना चाहिए।
4.
सड़क के दोनों किनारे साइकिल लेन की व्यवस्था सुनिश्चित हो जो कि पहले से इस योजना में शामिल है।
5.
स्मार्ट रोड निर्माण के बाद कहीं भी सड़क पर अस्त-व्यस्त स्थिति में इलेक्ट्रिक केबल लटकता हुआ नहीं दिखे यह भी सुनिश्चित हो।
6.
सड़कों के किनारे पहले से लगे पेड़ को सुरक्षित रखते हुए कार्य किया जाए और कोशिश हो कि कम से कम पेड़ कटे।

वही सड़क के निर्माण के बाद दोनों तरफ पौधारोपण किया जाए ताकि आने वाले समय में फुटपाथ और साइकिल लेन में चलने वाले लोगों को छाया भी मिले और पर्यावरण सुरक्षित रहें।
7.
विभाग यह कोशिश करेंगे जिन इलाकों में सड़क के किनारे पहले से नाला बना है उसके साथ छेड़छाड़ ना करना पड़े।

जुडको के अधिकारियों ने मंत्री जी को जानकारी दी कि एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक बनने वाले निर्माणाधीन स्मार्ट रोड वन में एक किनारे जिधर एयरपोर्ट है जमीन की कोई समस्या नहीं है और उसका काम तेजी से चल रहा है ,जल्द ही इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा वहीं दूसरी तरफ सेना की जमीन है जिसको लेकर सेना से बातचीत चल रही है फिलहाल उस साइड काम को रोक कर रखा गया है।
वहीं दूसरी तरफ बिरसा चौक से राजभवन तक जाने वाले स्मार्ट रोड नंबर 2 में भी कार्य तेज गति से चल रहा है और इसे हरमू नदी तक पूरा किया जाएगा। उसके आगे फ्लाईओवर निर्माण होना है जिसके कारण कार्य शुरू करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
यह जानना जरूरी है कि राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य मद से चार सड़कों को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जिसने एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक, बिरसा चौक से लेकर राजभवन तक ,राजभवन से लेकर बूटी मोर तक, और राजभवन से सर्कुलर रोड होते हुए कांटा टोली तक , की सड़क शामिल है ।

इन सड़कों में सड़क के किनारे ड्रेनेज, वाटर सप्लाई पाइप लाइन ,ऑप्टिकल फाइबर ,इलेक्ट्रिक वायर के लिए यूटिलिटी डक्ट का निर्माण हो रहा है।

यह सारी सुविधाएं अंडरग्राउंड होंगी केवल स्ट्रीट लाइट के लिए पोल बाहर दिखाई देगा बाकी बिजली के तार भी अंडरग्राउंड रहेंगे।
इसके साथ ही सड़क के किनारे साइकिल लेन ,फुटपाथ और जगह-जगह पर बस स्टॉप रहेंगे, इन यूटिलिटी डक्ट का इस्तेमाल टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ऑप्टिकल फाइबर के लिए कर सकते हैं जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री के साथ साथ जुडको के परियोजना निदेशक (तकनीकी) श्री राजीव कुमार वासुदेवा ,स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन लिमिटेड के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार ,जुडको के जीएम अशोक प्रसाद, मंत्री के ओएसडी सुरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र में गर्माहट के आसार….

Next Post

नाना नानी के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Next Post

नाना नानी के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d