BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

बीड़ी पत्ता ठेकेदार से लेवी वसूलने आया था उग्रवादी

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
TPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

TPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रदेव प्रजापति,

पलामू: नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना पर जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई में टीएसपीसी (टीपीसी) के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार उग्रवादी बीड़ी पत्ता ठेकेदार से लेवी वसूलने आया था. उसकी निशानदेही पर पांच हथियार बरामद किये गये है. उसके साथ आये पांच साथियों की पहचान की गयी है. पिपराटांड़ थाना प्रभारी कर्मपाल भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी (टीपीसी) का दस्ता चतरा के सीमावर्ती इलाके में देखा गया है. उसकी योजना बीड़ी पत्ता ठेकेदारों से लेवी वसूलने की है.

सूचना पर एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया. गिड़ी गांव के समीप आधा दर्जन टीएसपीसी (टीपीसी) उग्रवादियों को देखकर पुलिस ने उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन पांच उग्रवादी मौके से फरार हो गए. सभी के चतरा जिला के घनघोर जंगल में प्रवेश कर जाने से उनका कुछ अता पता नहीं चला.

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान श्रवण उरांव के रूप में हुई. वह चतरा जिले के कठौतिया इस्लामनगर का निवासी है. टीएसपीसी (टीपीसी) का वह एरिया कमांडर है. उसके पास से एक देसी भरठूआ बंदूक बरामद हुई. बाद में उसकी निशानदेही पर चार और भरठूआ बंदूक बरामद की गयी.

पूछताछ के दौरान श्रवण उरांव ने बताया कि वह इलाके के बीड़ी पता ठेकेदारों से लेवी वसूलने आया था. पूर्व में भी उसने लेवी की वसूली की है. थाना प्रभारी ने बताया कि श्रवण उरांव ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताये हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गयी है.

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि टीएसपीसी (टीपीसी) नाम से कुछ अपराधी उग्रवादी संगठन बना रखे हैं और इलाके में लगातार लेवी वसूलने में लगे हुए हैं. इनका मुख्य धंधा लेवी वसूलना, लूटपाट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना है. श्रवण उरांव की तलाश में पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘Antifa’ को आतंकी संगठन करार दिया जाएगा: ट्रंप

Next Post

घर के पीछे से घुसे चोर, नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी

Next Post
घर के पीछे से घुसे चोर, नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी

घर के पीछे से घुसे चोर, नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d