BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TPC ने JCB फूंका, पर्चा छोड़ा

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
TPC ने JCB फूंका, पर्चा छोड़ा

TPC ने JCB फूंका, पर्चा छोड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में नक्सली सगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के हथियारबंद दस्ते ने गुरुवार देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के सूरजवन मोड़ से बकोरिया गांव तक सड़क निर्माण कार्य में लगी निजी कंपनी के शिविर पर टीपीसी नक्सलियों ने धावा बोलकर दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया, लेकिन एक जेसीबी को वहां मौजूद मजदूरों के द्वारा जलने से बचा लिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि टीपीसी उग्रवादियों के नाम पर स्थानीय अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. जेसीबी को आग के हवाले करने के बाद उग्रवादियों के द्वारा पर्चा भी छोड़ा गया.

उग्रवादियों के द्वारा छोड़े गए पर्चे में लिखा गया है कि सूरजवन से बकोरिया तक जो कालीकरण रोड का काम करवाया जा रहा है वह काम संगठन के बिना अनुमति से करवाया जा रहा है. इसलिए संगठन के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है, अगर कार्रवाई के बाद भी काम बंद नहीं किया गया तो आगे संगठन के द्वारा जान माल की क्षति भी की जा सकती है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को रात में ही जेसीबी में आगजनी की घटना की जानकारी दी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि लेवी (रंगदारी) नहीं मिलने के कारण संगठित अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d