BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीपीसी ने ;पोस्टर चिपका कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने का किया आह्वान

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in Uncategorized
टीपीसी ने ;पोस्टर चिपका कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने का किया आह्वान
Share on FacebookShare on Twitter

उल्लंघन करने वालों पर फौजी कार्रवाई की दी है चेतावनी

हज़ारीबाग़:-  उत्तरी दक्षिणी छोटानागपुर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति जोनल कमेटी टीएसपीसी झारखंड(टी पी सी) द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पोस्टर चिपकाकर एवं फेंक कर कोयला खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने का धमकी दी है इस धमकी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है सुबह इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को देने के बाद पुलिस ने पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जाता है कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव के इमली चौक एवं बड़कागांव चंदौली पद के भगवान बागी के पास संगठन ने पोस्टर चिपकाया है इसके अलावा एनटीपीसी कोयला खनन क्षेत्र में पोस्टर फेंकने की सूचना है.  पोस्टर में लिखा गया है कि सामंतवाद ,सामान्यवाद, पूंजीवाद मुर्दाबाद. मार्क्सवाद , लेनिन वाद , माओ विचार धारा जिंदाबाद. शोषण , दमन, बलात्कारी हत्या के खिलाफ में ब्यापक जनता गरज उठे. नक्सली जांच के नाम पर एनआईए द्वारा विस्थापित प्रभावित निर्दोष आम जनता को मारपीट फर्जी मुकदमा करना बंद करें. एनआईए व पुलिस प्रशासन के दलाल दलाली करना बंद करें. सीसीएल एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा विस्थापित प्रभावित आम जनता को धौस, धमकी,  मारपीट, गाली- गलौज करना बंद करें. आम जनता की अपनी हक अधिकार जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने वाली शिखंडी सरकार के खिलाफ मजदूर किसान एकजुट हो. पोस्टर में केंद्र सरकार का बिना नाम लिए हुए लिखा है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कहने वाली ए देखो हाल भारतीय विस्थापन नीति से जनता है बेहाल. नेता, मंत्री, सांसद, विधायक सब चोर है, पूंजीवादी के ओर हैं. भारत सरकार विकास विकास चिलाता है, झारखंड राज्य जैसे राज्यों में खदान चलता है एवं पूंजी वादियों माफिओं के पेट भरता है. झारखंड राज्य अंतर्गत सीसीएल बीसीसीएल एनटीपीसी के द्वारा अतिक्रमण व उत्खनन कर खेती योग्य जमीन को पहाड़ व बंजर बनाना बंद करें. जात न पात पर बात मानो बंद का अपने हक का. विस्थापित रैयतों को स्थापित व पुर्नवास हेतु प्रमाण पत्र सुपुर्द करें, जब तक सूरज चांद रहेगा. सीसीएल बीसीसीएल एनटीपीसी के द्वारा मूल प्रमाण पत्र खतियान आम जनता से लेना बंद करें. विस्थापित प्रभावित रैयतो का सीएसआर फंड को गांव- गांव में विकास कराए  नहीं करने पर सीसीएल अधिकारियों को आम जनता मार भगाएंगे. विस्थापित प्रभावित आम जनता की मूल समस्या के समाधान करने तक सभी काम कंपनी बंद जारी रहेगा. हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है देखना है कि और कितना है इन कातिलों में. जीएम तथा एन आई ए षड्यंत्र करते देखो हाल 77 विस्थापितों को उग्रवादी बनाने में है बेहाल. अशोका, पिपरवार ,मगध ,अम्रपाली एन.के एआरए के जीएम पी ओ (एन आई ए) व पुलिस प्रशासन के षड्यंत्र को आम जनता बेनकाब करें. सभी कोयला, ट्रांसपोर्टिंग , हक, हाईवा, लोडर, पोकलेन, के मालिक व गाड़ी चालक को निर्देश है कि विस्थापितों का हक में कटाई ,ढोलाई का कार्य दिनांक 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद करें. उल्लंघन करने पर फौजी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

जेपी नड्डा के कोरोना संक्रमित होने पर ममता बनर्जी ने ये कहा

Next Post
जेपी नड्डा के कोरोना संक्रमित होने पर ममता बनर्जी ने ये कहा

जेपी नड्डा के कोरोना संक्रमित होने पर ममता बनर्जी ने ये कहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d