BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TPC उग्रवादियों ने मांझीपाड़ा गांव पर हमला कर जमकर मचाया उत्पात, 5 की पिटाई

तीस वर्षों से है उग्रवादियों का खैरवारों से संघर्ष

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
TPC उग्रवादियों ने मांझीपाड़ा गांव पर हमला कर जमकर मचाया उत्पात, 5 की पिटाई
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: बीती रात टीएसपीसी के एक दस्ते ने मांझीपाड़ा गांव पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया. रात करीब दस बजे उग्रवादियों का दस्ता गांव पहुंचा और हवाई फायरिंग शुरू कर दी. उसके बाद गांव के पांच लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

सूत्रों का कहना है कि मारपीट एवं हवाई फायरिंग का कारण भूमि विवाद है. जिस भू-खंड को लेकर गांव के खैरवारों ने तीन दशक तक भाकपा माओवादी उग्रवादियों के साथ दो-दो हाथ किया था. उसी जमीन को लेकर टीएसपीसी ने मोर्चा खोल दिया है.

Also Read This: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

हवाई फायरिंग कर जंगली रास्ते से भागे उग्रवादी

सूत्र के अनुसार उग्रवादियों की संख्या बीस से पचीस के बीच थी. हवाई फायरिंग व मारपीट के बाद वे जंगली रास्ते से निकल गए.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बचनदेव कच्छप दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद उग्रवादियों की धर पकड़ को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है.

थाना प्रभारी रामबृक्ष राम ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादियों की पिटाई से पांच लोग जख्मी हुए हैं. स्थानीय स्तर पर उनका उपचार कराया जा रहा है.

Also Read This: सरकार का सोशल मीडिया को फरमान, भ्रामक पोस्ट डिलीट कर, जुटाए जानकारी 

तीस वर्षों से है उग्रवादियों का खैरवारों से संघर्ष

बताते चलें कि वर्ष 1990 के दशक में भाकपा माओवादी, उग्रवादियों व माझीपाड़ा गांव के खैरवारों के बीच एक भू-खंड को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था.

दोनों ओर से कई बार हिंसक झड़क हुई थी. जिसमें चार-पांच खैरवार के साथ-साथ कई उग्रवादी भी मारे गए थे.

बाद में स्थिति को देखते हुए वर्ष 1995 में तत्कालीन उपायुक्त रामवृक्ष महतो और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने खैरवारों को मांझीपाड़ा गांव से विस्थापित करते हुए सदर थाना क्षेत्र के धमनिया गांव में शरणार्थी के रूप में स्थापित कर दिया था लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए, वैसे ही सभी 17 खैरवार परिवार वापस गांव लौट गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब इंसानों के बाद बंदरों पर कोरोना का कहर, जानें पूरी बात

Next Post

खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

Next Post
खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

खाद्य आपूर्ति विभाग एवं डीलर की सांठगांठ से उपभोक्ताओं को मिल रही है कम राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d