BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीपीसी का जोनल कमांडर गिरफ्तार, जेल

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
टीपीसी का जोनल कमांडर गिरफ्तार, जेल

टीपीसी का जोनल कमांडर गिरफ्तार, जेल

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी, टीपीसी के जोनल कमांडर सरजू अगरिया उर्फ कपिल को थाना क्षेत्र के केंदू कसारी से आने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी कपिल के पास से दो मोबाईल सेट बरामद किया गया है.

गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता कर इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार ने गुरुवार को बताया कि उग्रवादी कपिल टीपीसी का जोनल कमांडर है. कपिल के ऊपर विभिन्न थाने में कई मामले दर्ज है. कपिल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की वर्षों से तलाश जारी थी. विगत दिनों से जानकारी प्राप्त हो रही थी कि कपिल हजारीबाग व चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधि बढ़ा कर ठेकेदारों और कोल व्यवसायियों तथा ईंट भट्ठा मालिकों को डराकर लेवि की वसूली कर रहा है.

साथ ही जानकारी मिल रही थी कि कपिल अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सिमरिया एवं बालूमाथ के सीमावर्ती क्षेत्र केंदू, केसरी, कासियातु, सिबला, राजगुरु, करमटांड़ के आस पास भ्रमण कर रहा है. इसी दौरान विशेष सूत्रों से 29 जनवरी को जानकारी मिली कि कपिल अपनी टीम से किसी निजी काम को लेकर टीम से निकलने वाला है.

सूचना के आलोक में छापामारी टीम गठित की गई और केंदू कसारी के रास्ते सिमरिया आने वाली मुख्य सड़क तथा सिमरिया से शिला चोपे जाने वाली सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी गयी. निगरानी के दौरान सूचना मिली कि कपिल केंदू कसारी के रास्ते सिमरिया जा रहा है. छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फतहा पसेरी के बीच उसे धर दबोचा.

गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर कपिल मुख्य रूप से सिमरिया थाना क्षेत्र के बिरहु चोपे टोला पाकर के ननकू अगरिया का पुत्र है. उसे दफा 145, 427, 452, 504, 506 कांड संख्या 111/19 के तहत जेल भेज दिया गया है.

छापामारी टीम में पुलिस अनुमण्डल पदाधिकारी बचनदेव कुजूर, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, हवलदार मनोज रजक, दिलीप प्रजापति, सतेंद्र राय, सुनील उरांव, टिंकू मंडल शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित दूध वाहन डिवाइडर पर चढ़ा

Next Post

नहर में गिरी कार, 2 की मौत,

Next Post
नहर में गिरी कार, 2 की मौत,

नहर में गिरी कार, 2 की मौत,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d