BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापरवाही: ईट भट्ठा पर सोए बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
लापरवाही: ईट भट्ठा पर सोए बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

घटना को अंजाम दे ट्रैक्टर छोड़ फरार हुआ चालक

चतरा: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित केदली पंचायत के पटवा मौजा में बंगला ईट भट्ठा पर सोये मासूम को एक ट्रैक्टर ने कुचल डाला, जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

घटना मंगलवार शाम की है. मृत बच्चा बहेरी गांव के मिथुन भूईया का 5 वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार है. मिथुन भुइंया पटवा मौजा स्थित बंगला ईट भट्ठा पर ईट पथराई का काम करता है. काम करने गए मिथुन अपने साथ अपने बच्चे को भी साथ लेकर गया था. बच्चे को सुलाकर काम कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर भट्टे पर मिट्टी गिराने आया.

मिट्टी गिराने के दौरान लापरवाही बरतते हुए चालक ने सोए बच्चे पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ा दिया. जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर को भट्ठा पर छोड़कर फरार हो गया. ईट भट्ठा और ट्रैक्टर बहेरी गांव के पंकज तिवारी का है.

वहीं फरार हुआ चालक बहेरी गांव के प्रमोद भुइंया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बताते हैं कि मृत बच्चा अपने तीन बहनों में इकलौता भाई था.

इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता का बुरा हाल बना हुआ है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर फरार चालक की धर-पकड़ में जुटी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनआईए का था वांछित अभियुक्त चतरा में मारा गया नक्सली जोनल कमांडर परमजीत

Next Post

‘सर जेसी बोस’ का गिरिडीह से नाता, मूर्ति का हुआ औपचारिक अनावरण

Next Post
‘सर जेसी बोस’ का गिरिडीह से नाता, मूर्ति का हुआ औपचारिक अनावरण

'सर जेसी बोस' का गिरिडीह से नाता, मूर्ति का हुआ औपचारिक अनावरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d