लातेहार: जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने औरंगा नदी से अवैध ढ़ंग से बालु का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.
ज्ञात हो कि माॅनसून में सरकार द्वारा 10 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक किसी भी बालु घाट से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगा दिया है. बावजूद इसके शहर के विभिन्न नदियों एवं बालू घाट से अवैध तरीके से बालू उठाव व परिवहन किया जा रहा था.

