हजारीबाग:हजारीबाग नगर निगम के द्वारा 2मार्च को खुले डाक के माध्यम से इन्द्रपुरी चैक से कल्लु चैक तक ट्रैक्टर पार्किंग की बंदोबस्ती की गई थी, परन्तु खुले डाक के नियम एवं शर्त की कंडिका 12 के अंतर्गत निगम कार्यालय को डाक वक्ताओं द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है कि उक्त बंदोबस्ती अभिकर्ताओं की मिली भगत से डाक सम्पन्न किया गया है.
अतः नियम एवं शर्त के कंडिका 12 और डाकवक्ताओ द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त डाक को नगर आयुक्त, नगर निगम हजारीबाग के आदेश से उक्त डाक को रद्द कर दिया गया है.उक्त स्थल की बंदोबस्ती पूर्व नियम एवं शर्तो के अनुसार दिनांक 17.03.2021 को अपराहन 1रू00 बजे नगर निगम सभागार में उक्त बंदोबस्ती आयोजित की जाएगी.डाक में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति उक्त निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व जमानत की राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से कार्यालय में जमा किया जा सकता है.

