BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रैक्टर रैली: 400 से अधिक युवा और बुजुर्ग किसान लापता

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
BJP दफ्तर में जमकर तोड़फोड़, पेट्रोल पंप का भी किया घेराव
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से कई किसानों के लापता होने का मामला गहराता जा रहा है. कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को लिखे पत्र में कहा कि लाल किले पर हुई हिंसक घटना के बाद 100 से अधिक किसान लापता हैं. उनके अलावा कई किसान संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं और नेताओं ने इस घटना के बाद से 400 से अधिक युवा और बुजुर्ग किसानों के लापता होने का दावा किया. इस मामले लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

कांग्रेस सांसद और राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर लापता किसानों को तलाशने में पीड़ित परिवारों की मदद करने की मांग की है. उन्होंने लापता किसानों की तलाश के लिये पंजाब सरकार से सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने की भी गुहार लगाई है. शनिवार को लिखे पत्र में बाजवा ने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को हुई घटनाओं के बाद से राज्य के 100 से अधिक किसान लापता हैं. इनके बारे में उनके परिवारों को अब तक कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक केवल 18 किसानों के बारे में कंफर्म किया लेकिन बाकी किसानों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है. आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने कुछ किसानों को अवैध रूप से हिरासत में रखा है, जिसकी उनके परिवार वालों को जनकारी नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब से जुड़े कई किसान और धार्मिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली हिंसा के दौरान 400 से ज्यादा युवा और बुजुर्ग किसान लापता हैं. अमृतसर के खालड़ा मिशन ने आरोप लगाया है कि गायब हुए सभी लोग दिल्ली पुलिस की अवैध हिरासत में हैं. मिशन ने इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है.

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील हाकम सिंह का मीडिया रिपोर्टों में कहना है कि पंजाब के 80-90 नौजवान 26 जनवरी को सिंघु और टिकरी बॉर्डर गए थे. हिंसा की घटना के बाद वे सभी नौजवान किसान अब तक अपने शिविरों में नहीं लौटे हैं. मोगा के एक गांव के 12 किसानों के लापता होने की खबर है. वकीलों का एक ग्रुप सभी लापता किसानों को ढूंढने की कोशिश में जुटा है. इसके अलावा मानवाधिकार आयोग से भी इस मामले में गुहार लगाने की तैयारी की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी: तैयार हो रहे 1038 नए स्थल, रोज होगी गंगा आरती

Next Post

पति की दो दिन तक बिस्तर में पड़ी रही लाश, पत्नी को भनक तक नहीं लगी

Next Post
ASI की पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के रसोई में मिली लाश

पति की दो दिन तक बिस्तर में पड़ी रही लाश, पत्नी को भनक तक नहीं लगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d