उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार मजदूरों की मृत्यु हो गई जबकि तीन घायल हो गये।.
पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सहसवान कोतवाली इलाके के देवलपुर से सात मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर उघैती क्षेत्र में जा रहे थे. खितौरा भगवंत गाव के पास चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से नियंत्रण खो दिया और वह खाई में पलट गया. हादो में तीन मजदूरों अफ़ज़ाल (40), नासिर(28) और नफीस (30) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल की अस्पताल में मृत्यु हो गई.
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर है.

