BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शीघ्र होगी अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता: चीन

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in Uncategorized
शीघ्र होगी अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता: चीन
Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग: चीन और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधियों के बीच जारी शुल्क युद्ध (टैरिफ वार) का समाधान निकालने के लिये शीघ्र ही फोन पर बैठक होगी. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. प्रवक्ता गाओ फेंग ने मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बैठक कब होने वाली है.

दोनों देशों ने इस साल जनवरी में व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किये थे. दोनों सरकारें तब इस बात पर सहमत हुई थीं कि वे एक-दूसरे के सामानों पर लगाये जाने वाले संभावित अतिरिक्त शुल्क को फिलहाल नहीं लगायेंगे और निलंबित रखेंगे. इसके छह महीने बाद दूसरे चरण को लेकर बातचीत होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसमें देरी हो गयी. पिछले सप्ताह ऑनलाइन माध्यम से होने वाली एक बैठक भी टल गयी थी.

गाओ ने कहा, ‘दोनों पक्ष निकट भविष्य में फोन पर बातचीत करने को सहमत हुए हैं.’ दोनों देशों ने कुछ दंडात्मक शुल्कों को वापस लिया है, लेकिन दोनों देशों के सामान पर लगाये गये अरबों डॉलर के दंडात्मक शुल्क अभी भी लागू हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Unemployment allowance: महामारी में नौकरी गंवाने वालों को बेरोजगारी भत्ता देगी सरकार

Next Post

Facebook ला रहा Tik Tok की तर्ज पर शॉर्ट वीडियो फीचर

Next Post
फेसबुक ने IIIT दिल्ली की छात्रा को दिया 1.55 करोड़ रुपये का पैकेज

Facebook ला रहा Tik Tok की तर्ज पर शॉर्ट वीडियो फीचर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d