BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार द्वारा कोल ब्लॉक नीलामी का पुरजोर विरोध करेगा ट्रेड यूनियन: अशोक यादव

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार द्वारा कोल ब्लॉक नीलामी का पुरजोर विरोध करेगा ट्रेड यूनियन: अशोक यादव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्र सरकार द्वारा कोयला ब्लॉक की नीलामी को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एवं संयुक्त वामदलों की हड़ताल को लेकर रांची के  सीएमपीडीआई में मजदूर यूनियन के नेताओं ने सभी मजदूरों को संयुक्त हड़ताल को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया.

इस अवसर पर यूनियन के अशोक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला ब्लॉक को निजी हाथों में बेचने का मन बना चुकी है जिसे लेकर केंद्र सरकार अलग-अलग बहाना बना रही हैं.

मजदूर यूनियन कोल ब्लॉक नीलामी का पुरजोर विरोध करती है, साथ ही अगर केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो अनिश्चितकालीन समय तक मजदूरों का हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बुधवार से देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल रहेगा.

रांची सीएमपीडीआई के गेट के समक्ष हमारे मजदूर भाई-बहन धरना देंगे. उन्होंने बताया कि हमें देश के 2 दर्जन से अधिक मजदूर यूनियनों का समर्थन मिला है और सभी मजदूर यूनियन गुरुवार से देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे.

केंद्र सरकार बताएं 2015 में किए गए कोल ब्लॉक नीलामी के बाद कितने लोगों को रोजगार मिला

यूनियन नेता अशोक यादव ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि केंद्र सरकार बताए कि 2015 में कोल ब्लॉक की नीलामी के बाद कितने लोगों को रोजगार दी गई है. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार सबसे अधिक झूठ बोलने वाली सरकार है.

कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर देशभर में आठ लाख मजदूर तीन दिवसीय हड़ताल पर

यूनियन नेता अशोक यादव ने बताया कि कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर लगभग 8 लाख मजदूर बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे. उन्होंने बताया कि इससे उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान कोई नहीं की उत्पादन काफी अधिक मात्रा में हुई है.

सरकार के पास लगभग 15 दिनों का स्टॉक है. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार लगातार रक्षा बजट कम करने का काम कर रही है जिससे सेना की शक्ति कम हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने 2 व्यवसायियों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

Next Post

शहीद के परिजनों से मिलकर सांसद ने ढ़ाढ़स बंधाया

Next Post
शहीद के परिजनों से मिलकर सांसद ने ढ़ाढ़स बंधाया

शहीद के परिजनों से मिलकर सांसद ने ढ़ाढ़स बंधाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d