BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में व्यापारियों ने की लाकडाउन की घोषणा, कई बाजार बंद

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
दिल्ली में व्यापारियों ने की लाकडाउन की घोषणा, कई बाजार बंद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए चांदनी चौक सहित कई प्रमुख बाजारों ने स्वयं आगे आकर अपनी दुकानों को बंद रख लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. व्यापारियों के संगठन कैट ने बताया कि चांदनी चौक सहित कई प्रमुख बाजार के संगठनों ने स्वयं लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में 150 कारोबारी नेता शामिल हुए थे. कैट ने कहा कि कई अन्य बाजार जा इस पर अपना निर्णय लेंगे.

चांदनी चौक के मुख्य बाजार के अलावा ज्वेलरी बाजार दरीबा कलां, इलेक्ट्रानिक्स मार्केट भागीरथ पैलेस, स्टील हार्डवेयर मार्केट चावड़ी बाजार, कपड़ा मार्केट गांधी नगर व टैक्ट्रर पार्ट मार्केट मोरी गेट ने बाजार बंद की घोषणा की है. मोरी गेट, तिलक बाजार, खारी बावली, दरीबाकलां व चावड़ी बाजार के कारोबारी संगठनों ने आज से 21 अप्रैल तक के लिए बाजार बंद की घोषणा की है. वहीं, चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल व गांधी नगर मार्केट के एक्सपोर्ट सरप्लस क्लॉाथ मर्चेंट एसोसिएशन ने 25 अप्रैल तक बाजार बंद रखने की घोषणा की है। भागीरथ पैलेस 20 से 25 अप्रैल तक बंद रहेगा.

व्यापारियों के संगठन कैट ने कल दिल्ली सरकार से कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कम-से-कम 15 दिन का लॉकडाउन लगाने का आग्रह किया है. कन्फे डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों और व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण है. कैट ने कहा कि यह सही है, दिल्ली में लॉकडाउन से कारोबार और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी, लेकिन अभी लोगों का जीवन पहली प्राथमिकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्दलीय विधायक सरयू राय कोरोना पॉजिटिव

Next Post

श्री रामजानकी तपोवन मंदिर के मुख्य द्वार को बंद रखने का निर्णय

Next Post
श्री रामजानकी तपोवन मंदिर के मुख्य द्वार को बंद रखने का निर्णय

श्री रामजानकी तपोवन मंदिर के मुख्य द्वार को बंद रखने का निर्णय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d