BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रैफिक पुलिस ने जमकर काटे चालान, नहीं काम आया कोई बहाना

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
ट्रैफिक पुलिस ने जमकर काटे चालान, नहीं काम आया कोई बहाना
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: आम आदमी की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए यातायात माह के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ल और उनकी यातायात पुलिस शहर में पूरे एक्शन में कार्यवाही करते नजर आ रही है.

यातायात पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की गई. शास्त्री चौक पर काले ऑटो जो बिना परमिट के ही शहर में अपने काले ऑटो चला रहे थे ऐसे दर्जनों काले ऑटो पर कार्यवाही की गई.

साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस के टीआई और टीएसआई के द्वारा बिना हेलमेट बिना नंबर प्लेट और जिन वाहन चालकों ने मानक के अनुरूप नंबर नही लिखवाया था. उन पर भी कार्यवाही की गई.

नंबर प्लेट ठीक से न लिखे होने के कारण बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को दिक्कत होती है. शहर के अंदर अक्सर चेन स्नैचिंग मार पीट लूट आदि की घटनाएं होती है. नंबर प्लेट ठीक होने से बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी. नंबर प्लेट ठीक से लगा होने का अभियान आगे चल कर कारगर साबित होगा.

मीडिया से बात करते हुए एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि करीब 200  ऑटो का चालान किया गया. ज़्यादातर ऑटो चालक अपने ऑटो के आगे पीछे बम्पर लगाए है जिसकी वजह से इनके नंबर प्लेट ठीक से नज़र नहीं आते ऐसे ऑटो पर कार्यवाही की गई है साथ ही जो अपने ऑटो पर गलत तरीके नंबर से लिखवाए थे कुछ ऑटो चालाक के द्वारा ऐसे नंबर लिखवाया गया था पढ़ने में नही आ रहा था साथ ही बिना परमिट के शहर में ऑटो चलाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है.

करीब 15 ऑटो को सीज किया गया. उन्होंने बताया कि शासनादेश है कि सभी ऑटो चालक अपने अपने ऑटो पर साफ साफ नंबर लिखवाएंगे लेकिन कुछ ऑटो चालक जानबूझकर कर अपने ऑटो पर  आड़े टेढ़े ढंग से नंबर लिखवाते है और कुछ ऑटो चालक  तो बिना नंबर प्लेट के ही अपने ऑटो चला रहे थे ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई है और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी. एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आज सेंट एंड्रयूज कॉलेज जाकर बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया.

बच्चों को बताया गया कि जब आप घर से निकलते है या कॉलेज से घर जाते है इस बीच किस तरह की  सावधानियां बरतनी चाहिए. बच्चों को विस्तार से बताया और समझाया गया. बच्चे देश का भविष्य है बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी होना अतिआवश्यक है.

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दूसरी टीम अख्तियार अहमद अंसरी और सुनील सिन्हाल के द्वारा महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज में भेजा गया. जहां पहुंच कर इनके द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी और ये भी बताया गया कि जीवन अनमोल है.

अपनी सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करते हुए ही साइकिल या स्कूटी चलाये. एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील किया है कि जिनके भी दो पहिया चार पहिया वाहनों के नंबर ठीक से नही लिखे है ठीक करवा लें पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

209 इलेक्टोरल वोट के साथ बाइडेन ने बनाई बढ़त

Next Post

आज का पंचांग

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d