BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 घंटे बाद यातायात बहाल

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 घंटे बाद यातायात बहाल
Share on FacebookShare on Twitter

कश्मीर: कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को यातायात शुरू हो गया. रामबन जिले में भारी भूस्खलन के चलते 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर 14 घंटे से आवाजाही बंद थी. इस बीच हिमपात तथा सड़कों पर फिसलन के कारण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले जोजिला पास के दोनों ओर काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं. 

यातायात विभाग के एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि हिमपात के कारण जमी बर्फ तथा रोड़ पर फिसलन के कारण 86 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड भी बंद है. उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदेरकोट में शनिवार शाम हुए भूस्खलन के कारण हजारों वाहन फंसे हुए हैं. हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने श्रमिकों तथा मशीन के जरिये राजमार्ग को साफ कर दिया है.

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम रात भर जारी रहा और आज सुबह समाप्त हुआ. राजमार्ग पर चंदेरकोट में एकतरफा यातायात को फिर से शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस क्षेत्र में फंसे वाहनों, जिसमें ज्यादातर भारी वाहन शामिल हैं, को निकाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि एनएचएआई तथा राजमार्ग पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों की इजाजत मिलने के बाद ही नये वाहनों के परिचालन की इजाजत दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दारोगा ने की आत्‍महत्‍या

Next Post

नौकरी देने के बहाने युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप

Next Post
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप

नौकरी देने के बहाने युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d