धनबाद: 4 दिसंबर से 5 दिसंबर 2020 तक तेलमच्चो पुल लोगों के आवागमन के लिए बंद रहेगा. इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से होते हुए मोहलबनी स्थित बिरसा पुल से चंदनकियारी चास मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा.
इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के राजगंज-चास प्रक्षेत्र में दामोदर नदी पर अवस्थित तेलमच्चो पुल की मरम्मत तथा लोड टेस्टिंग कार्य किया जाएगा. इसलिए 4 एवं 5 दिसंबर 2020 तक यातायात को बंद रखा जाएगा.
उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से मोहलबनी होते हुए चंदनकियारी चास मार्ग के साथ-साथ महुदा मोड़ से आगे तेलमच्चो ग्राम के दाहिने चंद्रपुरा की ओर जाने वाले मार्ग का गंतव्य की ओर जाने के लिए लोग उपयोग कर सकते हैं.

